• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कार और ट्रेलर में आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत, SI समेत 3 की मौत

Writer D by Writer D
15/07/2021
in Main Slider, क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
rajasthan accident

rajasthan accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट थाना क्षेत्र में बीती रात कार और ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमें कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा भेरूवास गांव के पास हुआ। मृतकों में एक युवक दिल्ली पुलिस में एसआई हैं।

सूचना पर मंडावरी थाना पुलिस ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की जानकारी मिलते ही लालसोट डिप्टी एसपी शंकरलाल मीणा भी मौके पर पहुंचे। भिड़ंत में चकनाचूर हुई कार में बेसुध हालात में पड़े लोगों को दरवाजे व ग्लास तोड़कर बाहर निकाला गया।

एएसआई कैलाशचंद ने बताया कि ट्रेलर और कार के बीच हुई भीषण टक्कर में दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर मनीष मीणा (40), उनके भतीजे राकेश मीणा (25) और प्रभुलाल मीणा (47) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एसआई मनीष मीणा दिल्ली से अपनी कार से अपने गांव मलारना चोड जा रहे थे। इसी दरमियान भैरूवास प्याऊ स्पीड ब्रेकर के पास सामने से आ रहे ट्रेलर से भीषण टक्कर हो गई।

सशस्त्र बदमाशों ने साध्वी की गला दबाकर की हत्या, ग्रामीणों में फैला आक्रोश

हादसे में एक ही परिवार के चाचा-भतीजे की मौत हो जाने से अस्पताल में लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस ने बताया कि राकेश मीणा चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। जिसकी हादसे में मौत के बाद परिजनों के हाल-बेहाल बने हुए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतकों के शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुआ ट्रेलर हाईवे किनारे लगी लोहे की बैरिकेडिंग को तोड़कर एक मकान के नजदीक पहुंच गया। जहां मकान के बाहर चबूतरे पर सो रहे लोग भिड़ंत की आवाज सुनकर हड़बड़ा कर उठे। यह देख वे लोग मौके से भागो। ट्रेलर के रुक जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा चबूतरे पर सो रहे लोग भी ट्रेलर की चपेट में आ सकते थे।

Tags: accident newscrime newscrime news in hindiNational newsRajasthan accidentrajasthan news
Previous Post

सशस्त्र बदमाशों ने साध्वी की गला दबाकर की हत्या, ग्रामीणों में फैला आक्रोश

Next Post

किडनैपिंग के 30 घंटे बाद चंबल में मिला डॉक्टर, हनीट्रैप में फंसाकर वसूलने का था प्लान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
किडनैपिंग के 30 घंटे बाद चंबल में मिला डॉक्टर, हनीट्रैप में फंसाकर वसूलने का था प्लान

किडनैपिंग के 30 घंटे बाद चंबल में मिला डॉक्टर, हनीट्रैप में फंसाकर वसूलने का था प्लान

यह भी पढ़ें

Saunf Sharbat

गर्मियों में ठंडक देता है सौंफ का शरबत, स्वाद भी होता है बहुत अलग

20/03/2026
Apple Credit Card

Apple भारत में लेकर आएगी क्रेडिट कार्ड, आपको ऐसे मिलेगा फायदा

24/06/2023
promotion

यूपी के 22 PCS अफसरों का हुआ प्रमोशन, बने IAS, देखें पूरी लिस्ट

09/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version