• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जब सब हार गए तो एक सीट के लिए इतने बवाल की क्या जरूरत थी : CM योगी

Writer D by Writer D
15/07/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बढ़पुरा इलाके में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का उग्र बवाल के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी नेताओं की जमकर के लताड़ लगाई है। मुख्यमंत्री इटावा के भाजपा नेताओं से इतने गुस्से में दिखे कि उन्होंने साफ शब्दों में कहा, ‘जब सब सीटें हार गए तो केवल एक सीट के लिए इतने बवाल की जरूरत क्या थी?’

बता दें कि इटावा पंचायत चुनाव में बीजेपी को जिला पंचायत की मात्र एक सीट और ब्लॉक प्रमुख की केवल बढ़पुरा सीट ही मिल सकी है, अन्य सीटों पर भाजपा की बुरी हार हुई है। पार्टी के भरोसेमंद सूत्रों ने दावे के साथ बताया है कि मुख्यमंत्री की नाराजगी प्रधानमंत्री की ओर से मिले संकेत के बाद ही दिखाई दी है। भाजपाइयों के उग्र व्यवहार से कुपित एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने अपने अफसर को दी जानकारी में भाजपाई नेताओं की कलई खोल दी। पता चला है कि पीएम मोदी ने भी यह वायरल वीडियो देखा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की, जिसके बाद उग्र भाजपाई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

इस कार्रवाई से बचने के लिए भाजपा नेताओं ने लखनऊ की दौड़ लगाई। सूत्रों का दावा है कि इटावा के भाजपा नेताओं के उग्र तांडव से देश के प्रधानमंत्री बेहद नाराज हैं, क्योंकि इससे उत्तर प्रदेश की छवि खराब हुई। अब मुख्यमंत्री योगी की नाराजगी के बाद इटावा के भाजपाई बगले झांकते हुए नजर आ रहे हैं।

ये है पूरा मामला

दरअसल 10 जुलाई को मतदान वाले दिन इटावा के बढ़पुरा ब्लाक में दोपहर बाद हंगामा हुआ। इसी दौरान इटावा के एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद को बीजेपी के नेता विमल भदौरिया ने उस समय थप्पड़ मार कर जमीन पर गिरा दिया जब मतदान केंद्र के बाहर पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय धाकरे और इटावा सदर की एमएलए सरिता भदौरिया भारी भीड़ के साथ पहुंची थीं। बड़ी तादाद में यहां पर गोलियां भी चलाई गई थीं। डीएम एसएसपी के पहुंचने के बाद भी फायरिंग होती रही।

रुद्राक्ष कंवेंशन सेटंर के लोकार्पण पर जापान के PM ने वीडियो संदेश में कहा- नमस्ते..

125 लोगों पर एफआईआर

इस प्रकरण के बाद इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर बीजेपी के हिस्ट्रीशीटर नेता विमल भदौरिया समेत 125 लोगों के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसी बीच पुलिस ने छापेमारी करके आरोपियों की गिरफ्तारी करना भी शुरू कर दिया। इस गिरफ्तारी से बचने के लिए पार्टी के नेता सफाई देने और बचाव के लिए लखनऊ जाकर सीएम योगी, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही से जाकर मिले।

CM योगी ने लगाई जमकर लताड़

पार्टी के इन नेताओं को सीएम योगी ने जमकर लताड़ लगाई और कहा कि जब सभी सीटें हार गए थे तो एक सीट के लिए इतने बवाल की क्या जरूरत थी? हालांकि मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण पर मदद के संकेत नहीं दिए, लेकिन एसएसपी को कानूनी कार्रवाई के निर्देश जरूर दे दिए गए। कुछ इसी तरह से स्वतंत्र देव सिंह ने भी नेताओं की क्लास लगाई। वहीं प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नेताओं की बातें सुनीं और निर्दोषों के खिलाफ कार्रवाई न करने की बात एसएसपी से कही।

Tags: cm yogietawaha newsLucknow Newspm modiup news
Previous Post

UP बोर्ड रिजल्ट में अभी समय! स्टूडेंट्स स्कूल से जान सकेंगे रोल नंबर

Next Post

यूपी में फिर से बजेगा डीजे, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फ़ैसला

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
Supreme Court

यूपी में फिर से बजेगा डीजे, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फ़ैसला

यह भी पढ़ें

प्रियंका और परिणीति चोपड़ा

Parineeti Chopra के जन्मदिन पर Priyanka Chopra ने ट्वीट कर दी बधाई

22/10/2020
द हिम्मत स्टोरी

‘द हिम्मत स्टोरी’ में नज़र आएंगे आफताब शिवदसानी

17/02/2021
salt

ज्यादा नमक ने बिगाड़ दिया है सब्जी का स्वाद, तो ऐसे करें ठीक

03/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version