• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अलकायदा के तीनों संदिग्ध आतंकियों को 29 जुलाई तक भेजा न्यायिक हिरासत में

Writer D by Writer D
15/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Al Qaeda terrorist

Al Qaeda terrorist

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में कल यानि बुधवार को पकड़े गए तीनों संदिग्ध अलकायदा आतंकियों को 29 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इन तीनों की पहचान मोहम्मद मुस्तकीम, मोहम्मद मुईद और मोहम्मद शकील के तौर पर हुई है। ये तीनों लखनऊ के रहने वाले हैं। यूपी एसटीएस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस मामले में कुल 5 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। पांचों से पूछताछ की जा रही है।

एटीएस के आईजी जीके गोस्वामी के मुताबिक तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आज ये तीनों मददगार जेल भेज दिए गए हैं। एटीएस ने गिरफ्तार शकील, मुस्तकीम और मोहम्मद मुईद को कोर्ट में पेश किया। एटीएस स्पेशल कोर्ट ने तीनों को 29 जुलाई तक ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया है। एटीएस ने तीनों को कस्टडी रिमांड पर लेने की अर्ज़ी भी दी है। जानकारी के अनुसार कोर्ट में कस्टडी रिमांड की अर्ज़ी पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।

एटीएस के आईजी जीके गोस्वामी के मुताबिक एटीएस ने कंस्ट्रक्शन ठेकेदार मोहम्मद मुस्तकीम को गिरफ्तार किया है। मूल रूप से मुज़फ्फरनगर का रहने वाला मुस्तकीम मुस्लिम इलाकों में छोटे-छोटे घर बनाने का ठेका लेता है। पिछले 10 साल से लखनऊ के मदेयगंज इलाके में रहता है। वहीं मुस्तकीम को कंस्ट्रक्शन मैटीरियल सप्लाई करने वाले न्यू हैदरगंज, कैम्पबेल रोड निवासी मोहम्मद मुईद को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके अलावा वजीरगंज इलाके से ई-रिक्शा चालक शकील को गिरफ्तार किया गया है।

स्काउट गाइड की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

एटीएस आईजी के मुताबिक मुस्तकीम पहले गिरफ्तार मुशीर के एक परिवारीजन का मकान बनवा रहा था। मकान बनवाते समय मुस्तकीम और मुशीर में दोस्ती हुई। मुस्तकीम ने मोहम्मद मुकीद के जरिए मुशीर को पिस्टल दिलाई थी। 40 हज़ार रुपये में मुशीर को पिस्टल बेची थी। वहीं शकील ने मिन्हाज़ को कानपुर के लईक और आफाक से मिलवाया था।

लईक और आफाक ने मिन्हाज़ को असलहा, बारूद, सिमकार्ड दिलाए। एटीएस के आईजी जीके गोस्वामी ने बताया कि आज गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर कस्टडी रिमांड पर लेने की अर्ज़ी दी जा रही है।

Tags: Al Qaeda terroristLucknow News
Previous Post

स्काउट गाइड की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

Next Post

मोदी का UP दौरा: काशी को सौगात, योगी की तारीफ़ और रुद्राक्ष को बताया काशी का श्रृंगार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

देश में अराजकता-अव्यवस्था का पर्याय बनी कांग्रेस: सीएम योगी

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Next Post

मोदी का UP दौरा: काशी को सौगात, योगी की तारीफ़ और रुद्राक्ष को बताया काशी का श्रृंगार

यह भी पढ़ें

SP-BJP supporters clashed during Friday prayers

जुमे की नमाज में भिड़े सपा-भाजपा समर्थक, मस्जिद में जमकर चले लाठी-डंडे

17/06/2023
Chili Paneer Paratha

सर्दियों में टिफिन के लिए परफेक्ट है ये डिश

15/12/2025
shrikant sharma

देश कानून से चलता है और सभी लोग कानून से बंधे हुए हैं : शर्मा

28/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version