• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रियंका गांधी ने राष्ट्रपिता कि प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, दो मिनट का रखा मौन

Writer D by Writer D
16/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
priyanka gandhi

priyanka gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रदेश में अब माहौल बनने लगा है। सभी प्रमुख दलों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ ही उन पर अमल करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में कांग्रेस भी पूरी क्षमता के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। चुनाव को लेकर रणनीति बनाने और उस पर चर्चा के लिए प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंच गई हैं। अगले तीन दिनों तक वह यहां कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगी। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं।

प्रियंका गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से सीधे हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पहुंचीं। जहां उन्होंने राष्ट्रपिता की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उन्होंने यहां प्रदेश में फैले जंगलराज, पंचायत चुनाव में हुई हिंसा, महिला उत्पीड़न, ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ दो मिनट का मौन भी रखा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद हैं।

उत्तर प्रदेश से कानून का राज समाप्त हो चुका है।

उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, लूट, हत्या और बलात्कार प्रदेश की पहचान बन चुकी है।

कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी का GPO चौराहे पर गांधी प्रतिमा के समाने मौनव्रत#UPKiUmeedPriyanka pic.twitter.com/tmM8GW11lx

— UP Congress (@INCUttarPradesh) July 16, 2021

कांग्रेस ने अब तक सौ से ज्यादा सीटों पर टिकट के लिए दावेदारों को हरी झंडी दी है। इनमें से काफी सीटों पर एक से अधिक दावेदारों को क्षेत्र में जाकर तैयारी करने के लिए कहा गया है। तीन महीने की समीक्षा में जो दावेदार खरा उतरेंगे, उनका टिकट फाइनल कर दिया जाएगा।

कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने प्रत्येक विस सीट के लिए जिला व महानगर इकाइयों से तीन दावेदारों का पैनल मांगा है। पूर्वांचल के आजमगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, बस्ती और गोरखपुर आदि मंडलों की सीटों पर दावेदारों के पैनल मिल चुके हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इनमें से 142 दावेदारों से प्रदेश नेतृत्व वार्ता कर चुका है।

प्रदेश में फैले जंगलराज के खिलाफ कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी का गांधी प्रतिमा के सामने मौनव्रत#UPKiUmeedPriyanka pic.twitter.com/p0cZtR1jXK

— UP Congress (@INCUttarPradesh) July 16, 2021

हाईकमान को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। तय किया गया है कि जो दावेदार तीन महीने के भीतर क्षेत्र में अपनी गतिविधियों से दमदार उपस्थिति दर्ज कराएगा, उसका टिकट फाइनल होगा। इसके लिए तय अवधि में स्थानीय मुद्दों पर जनांदोलन, बैठकें, गोष्ठियां और सचिव स्तर के पदाधिकारियों के क्षेत्र में कार्यक्रम के आधार पर मूल्यांकन होगा।

Tags: Latest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in Hindipriyanka gandhi lucknow visitPriyanka Gandhi Vadraup election 2022Uttar Pradesh News
Previous Post

Corona की तीसरी लहर शुरू, WHO की चेतावनी- अब वैक्सीन से नहीं रुकेगा ये वैरिएंट

Next Post

शादी के बंधन में बंध गए राहुल और दिशा परमार, सामने आई शादी की पहली तस्वीरें

Writer D

Writer D

Related Posts

BJP
Main Slider

यूपी MLC चुनाव: BJP ने घोषित किए 6 और प्रत्याशी

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े से की शिष्टाचार भेंट

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाइक पर पीछे बैठने वालों पर भी सख्ती, हेलमेट नहीं लगाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

29/09/2026
Main Slider

यूपीआईटीएस: लोकल से ग्लोबल की बड़ी छलांग

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
Next Post
rahul - disha

शादी के बंधन में बंध गए राहुल और दिशा परमार, सामने आई शादी की पहली तस्वीरें

यह भी पढ़ें

Tej Pratap Yadav

अनुष्का यादव ने बेटी को दिया जन्म… तेज प्रताप बोले- मेरा कोई लेना देना नहीं

09/02/2026
Petrol price

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती, जानिए आपके शहर का रेट

17/09/2020

योगी सरकार के ‘मिशन शक्ति’ ने ट्विटर पर मचाई धूम, गूंजा सशक्त नारी समर्थ प्रदेश

22/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version