• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना का साया, खेल गांव में सामने आया पहला मामला

Writer D by Writer D
17/07/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल
0
tokyo olympic

tokyo olympic

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टोक्यो ओलंपिक के खेल गांव में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत 23 जुलाई से होने वाली है। टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने कोरोना से संक्रमित अधिकारी को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया है।

दो दिन पहले जापान में मौजूद एक खिलाड़ी और पांच कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वहीं ब्राजील की जुडो टीम जिस होटल में ठहरी है, उसके आठ कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। टोक्यों में लगातार पिछले एक महीने से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं. 15 जुलाई को टोक्यों में कोरोना वायरस के 1308 मामले सामने आए थे।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जापान की राजधानी में टोक्यो में आपातकाल लागू कर दिया गया था। छह सप्ताह का यह आपातकाल 22 अगस्त तक लागू रहेगा। महामारी के शुरू होने के बाद यह चौथी बार है, जब टोक्यो में आपातकाल लागू किया गया है। आपातकाल के दौरान पार्क, संग्रहालय, थिएटर और अधिकांश दुकानें एवं रेस्तरां को रात 8 बजे बंद करने का अनुरोध किया गया है।

पेट्रोल की कीमतों ने फिर पकड़ी रफ्तार, डीजल के दामों में स्थिरता

13 जुलाई को ओलंपिक गांव खोला गया था। खेल गांव में खिलाड़ियों की हर दिन कोरोना जांच होगी। खिलाड़ियों को कोविड-19 की दो जांच रिपोर्ट के साथ जापान पहुंचना होगा और यहां पहुंचने पर उनकी एक और जांच होगी। उनके लिए गांव में मास्क पहनना भी आवश्यक होगा, भले ही उन्हें टीका लगाया गया हो।

उन्हें कमरे में संकेतों के साथ सामाजिक दूरी, हाथ धोने जैसे चीजों के बारे में लगातार याद दिलाया जाएगा। ओलंपिक के लिए लगभग 11,000 और 24 अगस्त से शुरू होने वाले पैरालंपिक के लिए लगभग 4,400 एथलीटों के आने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने कहा है कि गांव में आने वाले लगभग 80% से अधिक लोगों को टीके का दोनों डोज लग चुके हैं।

टोक्यो ओलंपिक में इस बार खिलाड़ियों को पदक को गले में डालकर नहीं दिया जायेगा। इसके अलावा टोक्यो में समारोह के दौरान कोई भी एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलायेगा और न ही कोई किसी को गले लगायेगा। पदक खिलाड़ी को ट्रे में पेश किये जायेंगे और फिर एथलीट पदक लेकर खुद अपने गले में डालेंगे। साथ ही यह सुनिश्चित किया जायेगा कि जो भी व्यक्ति ट्रे में पदक रखेगा, वह कीटाणुरहित दस्ताने पहनकर ही इन्हें ट्रे में रखेगा ताकि सुनिश्चित हो कि किसी ने भी पदकों को छुआ नहीं हो।

Tags: coorna casescorona attackedcorona in worldcorona new straindelta variantsports newssports updatesTokyo OlympicsTokyo Olympics 2020Tokyo Olympics 2021
Previous Post

आयुर्वेद के अनुसार तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से होते हैं ये फायदे

Next Post

जहरीली शराब का कहर, इस राज्य में 16 मौतों के बाद मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
Next Post

जहरीली शराब का कहर, इस राज्य में 16 मौतों के बाद मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

second phase of corona vaccination

सीनियर सिटीजंस का कोरोना वैक्सीनेशन शुरू, CM योगी ने अस्पताल का लिया जायजा

01/03/2021
सुरेश रैना Suresh Raina

चेन्नई सुपर किंग्स के वाट्सऐप ग्रुप से सुरेश रैना आउट, वापसी का मुद्दा बड़ा विवाद बना

03/09/2020
Badminton

कोविड-19 के चलते एशियाई बैडमिंटन टूर्नामेंट्स की मेजबानी नहीं करेगा : इंडोनेशिया

14/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version