• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आगरा डकैती: मुठभेड़ में घायल हुए दोनों लुटेरों की इलाज के दौरान मौत

Writer D by Writer D
17/07/2021
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Manappuram Bank robbery

Manappuram Bank robbery

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा के थाना कमलानगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन फाईनेन्स कम्पनी में कर्मचारियों से लगभग 17 किलोग्राम सोना और पांच लाख रुपये लूट कर फरार बदमाशों से थाना एत्मादपुर पुलिस की खंदौली चौराहे के पास मुठभेड़ हुई।

बदमाश मनीष पांडेय निवासी जैननगर, थाना उत्तर फिरोजाबाद और निर्दोष कुमार निवासी कनहरा, कबरई थाना मटसेना फिरोजाबाद गोली लगने से घायल हो गए। उनके कब्जे से लूट का करीब आधा माल, दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए। मुठभेड़ के दौरान फरार दो अन्य बदमाश की पहचान नरेन्द्र उर्फ लाल व अंशु हुई। दोनों घायल बदमाशों की अस्पताल में दौरान इलाज मृत्यु हो गई है। आईजी नवीन अरोरा ने बताया कि दो बदमाशों की मौत हुई है।

मुठभेड़ स्थल पर पुलिस

बता दें कि कमला नगर में सेंट्रल बैंक रोड पर पुलिस चौकी के पास चार मंजिला मार्केट की पहली मंजिल पर मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड का ऑफिस है। कंपनी में शाखा प्रबंधक विजय नरवरिया, सहायक शाखा प्रबंधक सोनू शर्मा, कर्मचारी रंजीत और विष्णु शर्मा ड्यूटी पर थे। कर्मचारी प्रियंका शर्मा छुट्टी पर थीं। शाखा प्रबंधक  विजय नरवरियाने बताया कि दोपहर 2:15 बजे दो बदमाश ग्राहक बनकर आए। उन्होंने एक अंगूठी दिखाकर दस हजार रुपये का ऋण मांगा। बाद में तीन और बदमाश आ गए।

मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में दिनदहाड़े डकैती, 17 किलो का सोना-नकदी ले कर फरार

उन्होंने भी सोने पर ऋण की बात की। विजय नरवरिया केबिन से उठकर चले गए। बदमाशों से सोनू शर्मा केबिन में बात कर रहे थे। तभी बदमाशों ने हथियार निकाले और चारों कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया। अपने साथ लाई साफी से हाथ-पैर और मुंह बांध दिए।

आगरा डकैती केस: मात्र दो घंटे में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए दो बदमाश

इस दौरान तमंचों की बंट और लात-घूंसों से पिटाई की। इसके बाद विजय नरवरिया को गोली मारने की धमकी देकर चाबी लेकर स्ट्रांग रूम खुलवा लिया। अलमारी में रखे जेवरात के डिब्बों को तीन बदमाशों ने चार बैग में रख लिया। तकरीबन 25 मिनट बाद बदमाश भाग गए। 15 मिनट बाद एक ग्राहक  कंपनी के ऑफिस मेंआया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमों को लगाया

Tags: Agra Hindi SamacharAgra News in Hindiagra policecrimecrime newsgoldLatest Agra News in Hindiloot in agramanappuram gold loan officemiscreantsmiscreants robbedpolicerobbersआगरा पुलिसबदमाशमणप्पुरम गोल्ड लोनलूटलूटपाट
Previous Post

नवनिर्मित शौचालय के टैंक की जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

Next Post

यूपी में रद्द हुई कांवड़ यात्रा, कोरोना महामारी के चलते योगी सरकार ने लिया फैसला

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

उपचार के लिए करेंगे भरपूर मदद, आयुष्मान कार्ड भी बनवाएंगे: सीएम योगी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री

21/10/2026
Next Post
Kanwariyas

यूपी में रद्द हुई कांवड़ यात्रा, कोरोना महामारी के चलते योगी सरकार ने लिया फैसला

यह भी पढ़ें

फर्नीचर के कारखाने में लगी भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ियों मौके पर

19/04/2022
कंगना रनौत-करींना

करीना कपूर के नेपोटिज्म बयान पर भड़कीं कंगना रनौत

05/08/2020
How UP became the center of investment in India

प्रयागराज में 33,703 करोड़ के निवेश पर लगी मोहर

15/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version