• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राकेश टिकैत के भांजे के घर पंचायत में युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा

Writer D by Writer D
17/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बागपत
0
beaten to death

beaten to death

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में दोघट थाना क्षेत्र के मौजिजाबाद नांगल गांव में राकेश टिकैत के भांजे राजेंद्र चौधरी के घर पर हुई पंचायत में एक युवक को बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया गया। बेहोश होने तक उसके साथ मारपीट की गई। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। अस्पताल में भर्ती घायल युवक ने मारपीट के दौरान नगदी व सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों ओर से मुकदमा दर्ज किया है।

बड़ौत के सीमेंट कारोबारी प्रदीप आत्रेय हत्याकांड में पुलिस ने मौजिजाबाद नांगल के प्रधान बिजेंद्र को हिरासत में लिया था। इसे लेकर शुक्रवार को मौजिजाबाद नांगल में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के भांजे राजेंद्र चौधरी ने पंचायत बुलाई थी। इसी दौरान पंचायत में शामिल कुछ युवकों ने पास ही सड़क से गुजर रहे गांव निवासी युवक सक्षम पंडित को पकड़कर बुरी तरह पीटा। इसके बाद पंचायत में ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाया और शनिवार को वायरल कर दिया। पंचायत में मौजूद राजेंद्र चौधरी ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

वहीं घायल सक्षम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंचायत में शामिल लोगों का आरोप है कि सक्षम के पास पिस्टल थी। उधर, घटना के विरोध में ब्राह्मण समाज के लोगों ने भी गांव नांगल में बैठक कर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में राजेंद्र चौधरी का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा युवक को सड़क पर पीटा गया, पंचायत में नहीं। मैंने पुलिस को सूचना दी और उसे अस्पताल पहुंचाया।

आगरा डकैती: मुठभेड़ में घायल हुए दोनों लुटेरों की इलाज के दौरान मौत

बताया गया कि किसी ने घटना के दौरान वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। आरोप है कि दोघट पुलिस आरोपियों के दबाव में काम कर रही है। अभी इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं लिया गया है।

सक्षम पंडित के साथ हुई मारपीट की घटना प्रदीप आत्रेय हत्याकांड से जुड़ा होने ही ओर इशारा कर रही है। जिस तरह पहले सड़क पर और फिर पंचायत में ले जाकर मारपीट की गई, उससे माना जा रहा है कि सक्षम पंडित पर इस मामले में मुखबिरी का शक जताया जा रहा है। इसी के चलते उसे पंचायत में पीटा गया।

नवनिर्मित शौचालय के टैंक की जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

जिला अस्पताल में भर्ती सक्षम ने बताया कि मकान निर्माण सामग्री खरीदने के लिए उसने शुक्रवार को बैंक से रुपये निकाले थे। जिस समय उसे कार से खींचकर हमला किया गया, तब उसकी जेब में 92 हजार रुपये थे। जब उसे होश आया तो सिर्फ 30 हजार रुपये ही जेब में मिले। सोने की चेन भी गायब थी। उसके दोस्त रिशु की लाइसेंसी पिस्टल कार में ही रह गई थी। जिसे अवैध पिस्टल बताकर उसे फंसाने की कोशिश की गई।

भाकियू की पंचायत में ब्राह्मण समाज के युवक की सरेआम पिटाई से ब्राह्मण समाज के लोगों में गुस्सा है। समाज के लोगों ने मौजिजाबाद नांगल गांव में बैठक कर घटना की निंदा की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। सक्षम के परिजनों को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर विरोध-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।

Tags: baghpat newscrime newsRakesh Tikaitup news
Previous Post

अंग्रेजों के जमाने का तो बहुत कुछ है

Next Post

होटल में खाना खाने गए युवक की हॉकी से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Nobel Chemistry 2026: रसायन विज्ञान का नोबेल हेनरी कागन-केन्सो सोई को, दवाओं के निर्माण में अहम खोज

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कभी यूपी में अराजकता के तांडव की दिखती थी डरावनी तस्वीर, अब माफिया मिट्टी में मिल गएः सीएम योगी

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरे पति आज होते तो बहुत खुश होते… शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं पत्नी, मंच पर छलके आंसू

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार तेजी से बना रही सुरक्षित और सुविधाजनक पिंक टॉयलेट

07/10/2026
Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Next Post
murder

होटल में खाना खाने गए युवक की हॉकी से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Hazrat Ali Dargah suffered heavy damage due to the earthquake.

भूकंप से हजरत अली की दरगाह तबाह, मंजर देख दुनियाभर के मुस्लिम मायूस

03/11/2025
rhea chakraborty

एनसीबी रिया चक्रवर्ती को लेकर पहुंची भायखला जेल, 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में

09/09/2020
CM Dhami

सभी जनपदों में खोले जाएंगे वृद्ध आश्रम – मुख्यमंत्री धामी

04/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version