• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस जिले के ठेले पर चाट-समोसा बेचने वाले हैं करोड़पति, प्रॉपर्टी जानकर हो जाएंगे दंग

Writer D by Writer D
20/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में आयकर विभाग की जांच में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल शहर में सड़क किनारे ठेले खोमचे में पान, चाट और समोसे बेच-बेचकर सैकड़ों व्यापारियों के करोड़ों में खेलने की बात सामने आई है। यही नहीं, कानपुर के छोटे किराना और दवा व्यापारियों के भी करोड़पति होने का खुलासा हुआ है, तो फल बेचने वाले भी सैकड़ों बीघा कृषि जमीन के मालिक हैं।

पान, खस्ते, चाट, किराना स्‍टोर और समोसे बेचने वालों के साथ ही कबाड़ियों को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है। हैरानी की बात है कि कबाड़ियों के पास तीन-तीन कारें हैं, लेकिन ये आयकर और जीएसटी के नाम पर एक भी रुपया आयकर विभाग को नहीं दे रहे हैं। बता दें कि बिग डेटा सॉफ्टवेयर, आयकर विभाग और जीएसटी रजिस्ट्रेशन की जांच में कानुपर के 256 ठेले वाले करोड़पति निकले हैं।

ऐसे हुआ खुलासा

दरअसल आयकर विभाग की गरीब दिखने वाले धन्नासेठों पर लंबे समय से खुफिया नजरें थीं। जबकि विभाग केवल इनकम टैक्स देने वाले और रिटर्न भरने वाले करदाताओं की मॉनिटरिंग के अलावा गली मोहल्लों में धड़ल्ले से मोटी कमाई कर रहे व्यापारियों का डेटा लगातार जुटा रहा था। जब यह सब पकड़ में आए तो होश उड़ गए।

पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा के बाद ये शख्स भी हुआ गिरफ्तार

कानपुर के तमाम व्‍यापारियों ने जीएसटी रजिस्ट्रेशन से बाहर एक पैसा टैक्स का नहीं दिया, लेकिन चार साल में 375 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीद ली। जबकि ये प्रॉपर्टी आर्यनगर, स्वरूप नगर, बिरहाना रोड, हूलागंज, पीरोड, गुमटी जैसे बेहद महंगे इलाकों में खरीदी गई है। यही नहीं, 30 करोड़ से ज्यादा के केवीपी खरीद डाले, तो कानपुर देहात, कानपुर नगर के ग्रामीण इलाकों, बिठूर, नारामऊ, मंधना, बिल्हौर, ककवन, सरसौल से लेकर फरुखाबाद तक 650 बीघा कृषि जमीन के मालिक भी ये बन गए।

वहीं, कानपुर के आर्यनगर की दो, स्वरूप नगर की एक और बिरहाना रोड की दो पान दुकानों के मालिकों ने कोरोना काल में पांच करोड़ की प्रापर्टी खरीदी है। वहीं, मालरोड का खस्ते वाला अलग-अलग ठेलों पर हर महीने सवा लाख रुपये किराया दे रहा है। इसके अलावा जांच में स्वरूप नगर और हूलागंज के दो खस्ते वालों द्वारा बड़ी संपत्तियां खरीद की बात सामने आई है।

Tokyo Olympic: खिलाड़ियों को दिये गए ‘एंटी सेक्स बेड’, जानिए इसकी खासियत

जबकि लालबंगला के एक और बेकनगंज के दो कबाड़ियों ने दो साल में दस करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां हैं। आयकर विभाग की जांच में कानपुर के बिरहाना रोड, माल रोड और पी रोड के चाट व्यापारियों द्वारा जमीनों पर निवेश किया करने का खुलासा हुआ है। यही नहीं, जीएसटी रजिस्ट्रेशन से बाहर 65 से अधिक छोटे किराना और दवा व्यापारी भी करोड़पति निकले हैं।

Tags: income taxkanpur newsup news
Previous Post

ब्रेथ एनालाइजर सांस से ही कोरोना पॉजिटिव या निगेटिव होने की देगा रिपोर्ट

Next Post

कहीं OT में बियर की बोतल तो कोई चल रहा था बिना रेजिस्ट्रेशन, ऐसे खुली अस्पतालों की पोल

Writer D

Writer D

Related Posts

Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ हो जाएगी गायब, करें इस फल का इस्तेमाल

06/09/2026
Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Digital Liabrary
उत्तर प्रदेश

गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही योगी सरकार, डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर पंचायत उत्सव भवन तक पर जोर

05/09/2026
Sports Science and Injury Management Centre being built in Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा, लखनऊ में बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

05/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के प्रयासों से मजबूत हो रही शिक्षक प्रशिक्षण व्यवस्था, 17 डायटों में वरिष्ठ प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य का प्रभार

05/09/2026
Next Post
Hospitals

कहीं OT में बियर की बोतल तो कोई चल रहा था बिना रेजिस्ट्रेशन, ऐसे खुली अस्पतालों की पोल

यह भी पढ़ें

cm yogi

औद्योगिक क्रांति 4.0 को लीड करेगा यूपी: सीएम योगी

31/03/2023
attacked

लेनदेन के विवाद में किराना कारोबारी की हत्या, साथी की हालत गंभीर

15/05/2021
Bloody Clash

रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पुलिस पर भी किया पथराव

07/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version