• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Tokyo Olympic: खिलाड़ियों को दिये गए ‘एंटी सेक्स बेड’, जानिए इसकी खासियत

Writer D by Writer D
20/07/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल
0
Tokyo Olympic

Tokyo Olympic

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

23 जुलाई को शुरु होने जा रहे टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में कोरोना से बचाव के लिए कई तरह के उपाय किए गए हैं और इनमें से एक तरीका सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल टोक्यो के खेल गांव में एंटी सेक्स बेड बनाए गए हैं ताकि खिलाड़ी इंटीमेट ना हों और सोशल डिस्टैंसिंग बनी रहे।

इन एंटी-सेक्स बेड की खासियत ये है कि ये कार्डबोर्ड के बने हुए हैं और इन्हें कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये सिर्फ एक ही शख्स के वजन को संभाल सकते हैं और ज्यादा लोगों के बेड पर बैठने से इसके टूटने का खतरा बना रहता है। इसका मकसद खिलाड़ियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखना है।

अमेरिका के स्प्रिंटर और रियो ओलंपिक में सिल्वर हासिल करने वाले पॉल चेलिमो ने इसी मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। उन्होंने इस बेड की तस्वीरें पोस्ट की और लिखा कि टोक्यो ओलंपिक विलेज में कुछ ऐसे बेड्स लगाए जाएंगे जिन्हें कार्डबोर्ड का बनाया गया है।

anti sex beds

उन्होंने इसके अलावा एक और ट्वीट में कहा- मुझे लगता है कि अब मुझे जमीन पर सोने की भी प्रैक्टिस कर लेनी चाहिए क्योंकि अगर मेरा बेड टूटता है तो मेरी जमीन पर सोने की ट्रेनिंग ही मेरे काम आएगी। टोक्यो के लिए जाते वक्त इस चीज से और ज्यादा तनाव बढ़ रहा है।

बेजोस का रॉकेट, कैप्सूल स्पेश मिशन को तैयार, आज अंतरिक्ष में दर्ज होगा नया इतिहास

इस मामले में एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये बेहद बचकाना है। वे एडल्ट हैं और वे अपने फैसले खुद ले सकते हैं और अगर आपको वायरस का इतना ही खतरा था और सोशल डिस्टैंसिंग से इतना ही लगाव था तो ये ओलंपिक्स कराना ही नहीं चाहिए था। वही एक शख्स का कहना था कि एंटी सेक्स बेड बना लिए लेकिन फ्लोर और बाथरूम का क्या?

anti sex beds

वही कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने इस कदम की प्रशंसा की है। एक शख्स ने सोशल मीडिया पर लिखा- सब जानते हैं कि किसी भी देश में ओलंपिक्स खत्म होने के बाद उस देश के हालात कैसे होते है जिन्हें साफ कराने में सरकारों को काफी पैसा बहाना पड़ता है। इकोलॉजिकल तौर पर देखा जाए तो ये अच्छा कदम है क्योंकि इन बेड्स को रिसाइकिल किया जा सकता है।

गौरतलब है कि टोक्यो 2020 ओलंपिक के आयोजकों ने चार कॉन्डम कंपनियों के साथ डील भी की है। इस डील के मुताबिक, ये कंपनियां एथलीट्स को 1 लाख 60 हजार कॉन्डम्स बांटेंगी। रॉयटर्स के साथ बातचीत में आयोजकों ने कहा कि ये खेलगांव में इस्तेमाल करने के लिए नहीं है बल्कि एथलीट्स इन्हें अपने घर ले जाकर लोगों को सेक्शुएल बीमारियों के बारे में जागरूक कर सकते हैं।

बता दें कि कोरोना को लेकर तमाम तैयारियों के बावजूद खेलगांव में रह रहे तीन एथलीट्स कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने इस बात की पुष्टि की है। इससे ‌पहले भी शनिवार को इस आयोजन में भाग लेने आए एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

Tags: anti-sex bedsports newssports updatestokyo olympicTokyo OlympicsTokyo Olympics 2020Tokyo Olympics 2021
Previous Post

बेजोस का रॉकेट, कैप्सूल स्पेश मिशन को तैयार, आज अंतरिक्ष में दर्ज होगा नया इतिहास

Next Post

अफगानिस्तान में ईद की नमाज के दौरान राष्ट्रपति भवन पर रॉकेट हमला, अशरफ गनी थे टारगेट पर

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

13/09/2026
Main Slider

मायावती का बड़ा फैसला, आनंद के बेटे नहीं बेटी संभालेंगी BSP का मिशन

12/09/2026
Main Slider

ब्रिक्स व सहयोगी देशों से बढ़े यूपी के रिश्ते, ₹47,484 करोड़ का निर्यात

12/09/2026
Main Slider

पीएम मोदी के साथ सत्ता की वंश परंपरा थी न विरासत, तप-साधना और संघर्ष से बनाई पहचान : मुख्यमंत्री योगी

12/09/2026
Main Slider

मायावती का बड़ा फैसला, आनंद कुमार के बेटों को BSP में नहीं मिलेगा कोई पद

12/09/2026
Next Post
अफगानिस्तान में ईद की नमाज के दौरान राष्ट्रपति भवन पर रॉकेट हमला

अफगानिस्तान में ईद की नमाज के दौरान राष्ट्रपति भवन पर रॉकेट हमला, अशरफ गनी थे टारगेट पर

यह भी पढ़ें

communicable diseases

संचारी रोगों के खिलाफ फिर होगा एक्शन

13/09/2022
CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री की सियोल के पॉस्को इंटरनेशनल और एसजी के अधिकारियों से मुलाकात

09/09/2024
Amarnath Yatra

Amarnath Yatra: पूड़ी, परांठा सहित 40 फूड आइटम्स पर लगा बैन

15/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version