• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक जवान जब शहीद होता है तो कौम को एक नई जिंदगी देता है, नई प्रेरणा देता है : योगी

Writer D by Writer D
26/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कारगिल विजय दिवस पर आज पूरे देश में शहीदों को नमन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में शहीद स्मारक के सामने कारगिल स्मृति वाटिका में पुष्पांजलि अर्पित की।

May be an image of one or more people, people standing and outdoors

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शहीद कैप्टन मनोज पांडेय के पिता गोपीचंद पांडेय, मेजर रीतेश शर्मा के पिता सत्यप्रकाश शर्मा और सुनील जंग की मां बीना महत को भी सम्मानित किया।

May be an image of 6 people and people standing

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध व राष्ट्र की रक्षा हेतु सर्वोच्च बलिदान देने वाले प्रत्येक जवान के प्रति पूरे सम्मान व गौरव के साथ विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

May be an image of 8 people and people standing

उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज मां भारती के वीरों के परिजनों को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ।

May be an image of 3 people, people standing and text that says "1 विजय पर के अवसर ई, 2021 को सोमवार प्रात: 9:30 बजे दिवस न शही उपस्थिति तो वाटिका श्रद्धांजलि अरपित"

उन्होंने कहा कि सैनिक की शहादत ही कौम की जिंदगी होती है। एक जवान जब शहीद होता है तो कौम को एक नई जिंदगी देता है, एक नई प्रेरणा प्रदान करता है। भारत माता के वीर सपूतों की सतर्कता, सजगता और मातृभूमि के लिए समर्पण व अद्भुत बलिदान के कारण ही हम सब न केवल स्वाधीनता का अनुभव करते हैं, बल्कि एक सुरक्षित माहौल में चैन की नींद भी लेते हैं।

May be an image of 11 people and people standing

उन्होंने कहा कि हमारी उपासना विधियां, खानपान, रहन-सहन, बोली-भाषा अलग-अलग हो सकती हैं लेकिन हमारा धर्म एक है और वह धर्म है राष्ट्र धर्म।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से प्रदेश के युवाओं को सैन्य सेवाओं से जोड़ने हेतु तेजी से सैनिक स्कूलों की स्थापना की जा रही है। वर्तमान में चार सैनिक स्कूल संचालित हो रहे हैं। गोरखपुर में 5वें का शिलान्यास हो चुका है। हमारा प्रयास है कि हर कमिश्नरी में एक सैनिक स्कूल हो।

कारगिल युद्ध से जुड़े 10 चौंकाने वाले खुलासे, नाकाम पाक ने खुद खोली थी अपनी पोल…  

भारत के वीर जवानों के प्रति सम्मान का भाव रखना, उनके परिजन अपने आप को असहाय व असुरक्षित न समझें, यह जिम्मेदारी समाज निभाए तो अत्यंत महत्वपूर्ण संबल होगा। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार के अंतर्गत सैनिक कल्याण बोर्ड सैनिकों से जुड़ी हुई समस्याओं का समाधान प्रतिबद्धता व संवेदनशीलता के साथ कर रहा है।

Tags: cm yogikargil divasup newsYogi News
Previous Post

‘दिल्ली की तरह लखनऊ का भी घेराव करेंगे किसान, टिकैत की UP सरकार को धमकी

Next Post

मौके पर ही निस्‍तारित हो शिकायतें, जनता को न पड़े भटकना : CM योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Next Post
ATS commando centre

मौके पर ही निस्‍तारित हो शिकायतें, जनता को न पड़े भटकना : CM योगी

यह भी पढ़ें

फिल्म ‘तेजस’ की शूटिंग के लिए अंडमान पहुंची Kangana

27/10/2021
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, फेंसिंग तोड़ते हुए पलटी स्विफ्ट कार, दारोगा की मौत

17/11/2020
Samsung

इतने रुपए सस्ता हो गया Samsung का 5 कैमरे वाला स्मार्टफोन

04/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version