• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेट्रोल-डीजल के शुल्क से मुफ्त टीका, निःशुल्क राशन दे रही केंद्र सरकार : पुरी

Writer D by Writer D
26/07/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
hardeep puri

hardeep puri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पेट्रोल-डीजल की ऊँची कीमतों के बारे में पूछे गये प्रश्न के उत्तर में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि इन पर लगाये गये केंद्रीय उत्पाद शुल्क तथा उपकरों के पैसों से सरकार नागरिकों को मुफ्त में कोविड-19 का टीका और गरीबों को नि:शुल्क राशन दे रही है।

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में श्री पुरी ने कहा “पेट्रोल-डीजल के दाम वैश्विक बाजार के हिसाब से तय होते हैं। केंद्र सरकार इन पर 32 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क वसूलती है। इससे प्राप्त पैसे से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में 80 करोड़ को लोगों को मुफ्त खाना (राशन) और 80 करोड़ नागरिकों को मुफ्त टीका दिया जा रहा है। प्रमुख फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 2014 से अब तक 30 से 70 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है जिससे किसान लाभांवित हुये हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना से 10 करोड़ किसान परिवार लाभांवित हुये हैं और उन्हें अब तक 1.35 लाख करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है। उज्ज्वला योजना के लिए यह पैसा काम आ रहा है।”

मौके पर ही निस्‍तारित हो शिकायतें, जनता को न पड़े भटकना : CM योगी

उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने 26 जून 2010 को पेट्रोल की कीमतों का विनियमन किया था जबकि डीजल की कीमतों का विनियमन 19 अक्टूबर 2014 को किया गया था। उसके बाद से पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत वैश्विक बाजार में कीमतों के आधार पर तय होती है। आज की तारीख में 85 प्रतिशत पेट्रोलियम का आयात किया जाता है। वैश्विक बाजार में दाम उत्पादक और निर्यातक देश तय करते हैं।

श्री पुरी ने बताया कि तेल विपणन कंपनी 40 रुपये के पेट्रोलियम उत्पाद पर मात्र चार रुपये कमाती हैं। उसके ऊपर केंद्र सरकार 32 रुपये (पेट्रोल पर 32.90 रुपये और डीजल पर 31.80 रुपये) का उत्पाद शुल्क लगाती है। इसके अलावा राज्य सरकारें 39 प्रतिशत तक वैट लगाती हैं।

शिवनगरी में मूर्त रूप लेने लगा है पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ धाम

पेट्रोलियम उत्पादों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में शामिल किये जाने के बारे में उन्होंने कहा कि यह जीएसटी परिषद् को तय करना है।

Tags: delhi newsHardeep puriloksabha newsNational news
Previous Post

शिवनगरी में मूर्त रूप लेने लगा है पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ धाम

Next Post

नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही, महिला के दोनों बाजू में लगा दी वैक्सीन, बिगड़ी तबीयत

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
Covid vaccines

नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही, महिला के दोनों बाजू में लगा दी वैक्सीन, बिगड़ी तबीयत

यह भी पढ़ें

यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3.64 लाख के पार, रिकवरी दर 81 फीसदी से अधिक

22/09/2020
Surya

तुला राशि में गोचर करने वाले हैं सूर्य देव, इन राशि वालों की लगेगी लॉटरी

13/10/2023
CBSE

CBSE 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के डेटशीट जारी, यहां से करें डाउनलोड

07/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version