• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही, महिला के दोनों बाजू में लगा दी वैक्सीन, बिगड़ी तबीयत

Writer D by Writer D
26/07/2021
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Covid vaccines

Covid vaccines

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब के पठानकोट में कोरोना टीकाकरण को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। बधानी सीएचसी में बीएससी नर्सिंग स्टाफ ने एक महिला की दोनों बाजू पर कोविड की वैक्सीन लगा दी। महिला की हालत बिगड़ने पर नर्सिंग स्टाफ को अपनी गलती का एहसास हुआ। इसके बाद महिला को 3 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रखने के बाद घर भेज दिया गया लेकिन अभी महिला के सिर में भारीपन है और घबराहट हो रही है। परिवार का आरोप है कि वैक्सीनेशन के दौरान नर्सिंग स्टाफ बातों में मशगूल था। जबकि, अधिकारियों ने कहा कि ज्यादा भीड़ होने के कारण गलती हो गई। हालांकि, स्टाफ से लिखित में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

बुंगल की रहने वाली 35 वर्षीय शिखा देवी वैक्सीन लगवाने कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर पहुंचीं, जहां कांट्रेक्ट पर रखी नर्सिंग स्टाफ ने उसकी दोनों बाजू पर कोविशील्ड की वैक्सीन लगा दी। वैक्सीन की दोनों डोज एक साथ लगने से महिला को घबराहट होने लगी। स्टाफ की इस लापरवाही का पता चलते ही सीएचसी बधानी की एसएमओ समेत स्टाफ में अफरा तफरी मच गई। सेहत अधिकारियों के ध्यान में तुरंत मामला लाने पर महिला को तीन घंटे तक निगरानी में रखा गया। दवा देकर महिला को घर भेजा गया।

पेट्रोल-डीजल के शुल्क से मुफ्त टीका, निःशुल्क राशन दे रही केंद्र सरकार : पुरी

प्राइवेट स्कूल की बस चलाने वाले शिखा के पति अश्विनी ने बताया कि उसकी पत्नी सीएचसी बधानी में लगे वैक्सीनेशन कैंप में पहली डोज लगवाने गई थी। कैंप में कांट्रेक्ट पर रखा स्टाफ आपस में बातचीत करने में मग्न था। इस कारण एक नर्स ने उसकी पत्नी की एक बाजू तो दूसरी नर्स ने दूसरी बाजू पर 5 से 7 सेकेंड के बीच ही कोविशील्ड की दोनों डोज लगा दी। अश्विनी का कहना है कि उन्होंने इसका विरोध किया और बधानी सीएचसी के एसएमओ से इसकी शिकायत की।

सीएचसी बधानी एसएमओ डा. सुनीता शर्मा का कहना है कि वैक्सीनेशन कैंप में लोगों की काफी भीड़ थी। इस कारण कांट्रेक्ट पर रखी बीएससी नर्सिंग स्टाफ को भीड़ में इसका पता नहीं चला और महिला को एक साथ दोनों डोज लग गई। उन्होंने महिला को निगरानी में रखा और उसके बाद घर भेजा।

शिवनगरी में मूर्त रूप लेने लगा है पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ धाम

एसएमओ का कहना है कि तीन महीने बाद महिला का एंटी बायोटिक टेस्ट करवाएंगे। अगर जरूरत होगी तो फिर से वैक्सीन लगाएंगे, अन्यथा रिपोर्ट ठीक आने पर नहीं लगाई जाएगी। उनका कहना है कि बीएससी नर्सिंग स्टाफ की इस लापरवाही को लेकर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, सिविल सर्जन डॉ. हरविंदर सिंह का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। इस संबंध में जानकारी जुटाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Tags: National newspunjab newVaccination
Previous Post

पेट्रोल-डीजल के शुल्क से मुफ्त टीका, निःशुल्क राशन दे रही केंद्र सरकार : पुरी

Next Post

सुंदर भाटी गैंग पर कसा शिकंजा, दो सदस्यों की 1.90 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Viksit Bharat
उत्तराखंड

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
sunder bhati gang

सुंदर भाटी गैंग पर कसा शिकंजा, दो सदस्यों की 1.90 करोड़ की संपत्ति कुर्क

यह भी पढ़ें

PM Modi took rescue update from CM Dhami

पीएम मोदी ने धामी को किया फोन, टनल में फंसे मजदूरों के रेसक्यू का लिया अपडेट

20/11/2023
Shot

काम से गांव लौट रहे मजदूर की गोली मारकर हत्या

12/10/2022
swatantra dev

यूपी वालों के एक-एक वोट से दुनिया में भारत का कद बढे़गा : स्वतंत्रदेव

27/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version