• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

असम-मिजोरम सीमा विवाद: हिंसा में असम पुलिस के 6 जवान शहीद, बॉर्डर पर CRPF तैनात

Desk by Desk
27/07/2021
in Main Slider, क्राइम, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुवाहाटी. असम-मिजोरम सीमा विवाद ने सोमवार को उस समय खूनी मोड़ ले लिया, जब मिजोरम पुलिस और असम पुलिस के बीच हुई गोलीबारी में असम पुलिस के 6 जवान शहीद हो गये। दोनों राज्यों की सरकारें हालांकि एक-दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा रही हैं तथा उनके मुख्यमंत्रियों ने विवाद को सुलझाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि असम और मिजोरम की सीमा बीच स्थित अशांत लैलापुर इलाके में हुई गोलीबारी में छह पुलिसकर्मी शहीद हो गये हैं।

पिता का शव लिए घंटों बैठी रही बेटी, ‘कबीर’ ने कराया अंतिम संस्कार

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मुझे यह सूचित करते हुए बहुत दुख हो रहा है कि असम पुलिस के छह बहादुर जवानों ने असम-मिजोरम सीमा पर हमारे राज्य की संवैधानिक सीमा की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।”

रिपोर्टों के अनुसार, झड़पों में कछार के पुलिस अधीक्षक सहित 20 अधिकारी और नागरिक घायल हुए हैं और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये।

असम पुलिस पर मेघालय में बिजली के खंभे उखाड़ने और कांग्रेस नेता के साथ मारपीट का आरोप

CRPF के एडीजी बोले- हमने किसी का पक्ष नहीं लिया

पूरे मामले पर CRPF के एडीजी संजीव रंजन ओझा ने बताया कि हमारी दो कंपनियां (असम में 119 बटालियन और मिजोरम में 225 बटालियन) असम और मिजोरम के बीच लैलापुर-वैरेंगटे विवादित स्थल पर तैनात हैं। दोनों राज्यों के पुलिसकर्मियों के साथ सीआरपीएफ की दोनों बटालियन मौजूद थी, लेकिन फायरिंग के दौरान हमने किसी का पक्ष नहीं लिया।

झारखंड में कोरोना के 45 मरीज हुए ठीक, एक दिन में सिर्फ 37 नये एक्टिव केस मिले

दोनों तरफ से हुई गोलीबारी

घटनास्थल पर मिजोरम पुलिस ऊंचाई पर मौजूद थी और असम पुलिस के जवान मैदानी इलाकों में थे। विवाद बढ़ा तो आंसू गैस के गोले छोड़े गए। कुछ राउंड की गोलीबारी के बाद अचानक हिंसा शुरू हो गई और दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। इसमें असम के 6 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। सीआरपीएफ ने मामले की जानकारी डीआईजी सिलचर को दी थी। उन्होंने सीआरपीएफ के डीजी से भी बात की। डीजी सीआरपीएफ ने गृह सचिव को विस्तृत जानकारी दी और बाद में गृह मंत्री को मामले से अवगत कराया गया।

राज कुंद्रा केस: मात्र 100 दिनों में ही करोड़पति हो गई कानपुर की ‘हर्षिता’

CRPF ने काबू किए हालात

शाम 4 बजे CRPF को स्थिति नियंत्रण करने का निर्देश मिला। करीब 4.30 बजे गृह मंत्री ने असम और मिजोरम के दोनों मुख्यमंत्रियों से बात की। उसके बाद दोनों राज्य अपनी पुलिस फोर्स को वापस बुलाने पर सहमत हुए। इसके बाद CRPF ने लाउड स्पीकर से दोनों तरफ को शांत रहने की अपील की। इसके बाद सिर्फ असम की पुलिस घटनास्थल से हटी। मिजोरम के DIG भी घटनास्थल पर पहुंचे, वे भी अपनी फोर्स को जगह छोड़ने के लिए बातचीत कर रहे थे। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Tokyo Olympic: शूटिंग में मनु-सौरभ की जोड़ी Top-4 में जगह बनाने से चूकी

10 जुलाई को सरकार पर फेंका गया था IED 

असम के कछार और हैलाकांडी जिलों में मिजोरम के साथ लगती अंतर-राज्यीय सीमा पर तनाव पिछले कुछ दिनों से सीमा पार से उपद्रवियों द्वारा कथित रूप से अतिक्रमण की गई भूमि को खाली कराने के असम पुलिस के अभियान को लेकर बढ़ रहा है. गत 10 जुलाई को सीमा का दौरा करने वाले असम सरकार के एक दल पर संदिग्ध बदमाशों द्वारा एक आईईडी फेंका गया था, जबकि 11 जुलाई तड़के सीमा पार से एक के बाद एक दो विस्फोटों की आवाज सुनी गई थी.

Tags: Assam and Mizoramassam policeAssam-Mizoram border disputeChief Minister of Assam Himal World SharmaJawan ShaheedMizoram Policeअसम और मिजोरम की सीमाअसम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्माअसम पुलिसअसम-मिजोरम सीमा विवादजवान शहीदमिजोरम पुलिस
Previous Post

पिता का शव लिए घंटों बैठी रही बेटी, ‘कबीर’ ने कराया अंतिम संस्कार

Next Post

मोमोज वापस करना व्यापारी को पड़ा भारी, लगा 70 हजार का चूना

Desk

Desk

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
Chardham Yatra
उत्तराखंड

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

19/09/2026
उत्तराखंड

CM धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट

19/09/2026
Next Post
Momos

मोमोज वापस करना व्यापारी को पड़ा भारी, लगा 70 हजार का चूना

यह भी पढ़ें

Hathras Case

हाथरस में बालिका के साथ घटित घटना के दोषी कतई नहीं बचेंगे, SIT सात दिन में देगी रिपोर्ट

30/09/2020
Pradhan Mantri Ujjwala Yojana

Women’s Day: प्रदेश की ‘आधी आबादी’ के जीवन का उजाला बनी ‘प्रधानमंत्री उज्जवला योजना’

07/03/2024
Bloody Clash

जमीन के लिये खूनी संघर्ष में एक की मौत, आठ घायल

23/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version