Main Sliderक्राइमजम्मू कश्मीरराष्ट्रीय

तीन जगह फिर दिखें संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने फायरिंग कर खदेड़ा

गुरुवार देर रात भी जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते देखे गए।

अधिकारियों ने बताया कि ये ड्रोन रात करीब 8:30 से 9:30 के बीच बारी-ब्राह्मण, चिलाद्या और गगवाल इलाकों में एक ही समय पर देखे गए। इनमें से दो ड्रोन आर्मी कैंप और आईटीबीपी कैंप के पास देखे गए। सुरक्षाबलों की ओर से की गई फायरिंग के बाद तीनों ड्रोन वहां से बचकर निकल गए।

अधिकारियों ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पाकिस्तान की ओर लौट रहे एक ड्रोन पर चिलाद्या में कुछ गोलियां चलाई। अधिकारियों ने कहा कि अन्य दो ड्रोन बारी ब्राह्मणा और गगवाल में जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर संवेदनशील सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर मंडराने के तुरंत बाद आसमान से गायब हो गए।

Tokyo Olympic में भारत की एक और जीत तय, चीनी ताइपे को हराकर मुक्केबाज लवलिना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंची

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अन्य सुरक्षा बलों के साथ घटनास्थल पर गहन तलाशी के लिए रवाना हो गई है। बता दें कि पिछले शुक्रवार को जम्‍मू-कश्‍मीर के कनचक इलाके में सुबह के समय ड्रोन दिखाई दिया था, जिसे जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस ने मार गिराया था। अभी इस ड्रोन की जांच चल ही रही थी कि शाम को जम्‍मू में दो और ड्रोन दिखाई पड़े।

Related Articles

Back to top button