• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से CM योगी करेंगे संवाद, खातों में ट्रांसफर होगा 15 हजार रुपए

Writer D by Writer D
30/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आत्‍मनिर्भर बन कर अपने परिवार को चलाने वाली स्‍वयं सहायता समूह की महिलाओं से वर्चुअल माध्यम से बातचीत करेंगे।

श्री योगी इस मौके पर 40 हजार स्‍वयं सहायता समूह को रिवाल्विंग फंड से 15 हजार रुपए प्रति समूह व 2606 समूहों को कम्‍युनिटी इन्‍वेंस्‍टमेंट फंड से 1.10 लाख रुपए प्रति समूह जो कुल 88.86 करोड़ रुपए जारी करेंगे। मुख्‍यमंत्री उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की लाभार्थियों के साथ संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन वर्चुअली शाम चार बजे किया जाएगा।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि उत्‍तर सरकार स्‍वयं सहायता समूह से जोड़ कर महिलाओं के आत्‍मनिर्भर बनाने सपना साकार कर रही है। सरकार की पहल पर उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जरिए प्रदेश 10 लाख स्‍वयं सहायता समूह से जुड़कर एक करोड़ से अधिक महिलाएं आत्‍मनिर्भर बन रही है। मिशन शक्‍ति अभियान के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योगी सरकार की पहल कामयाब साबित हुई है। इसमें उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बहुत अहम रोल अदा कर रही है।

‘रामलला’ की तस्वीर पर सियासत, कांग्रेस-सपा के हमले पर योगी ने मंत्री का पलटवार

मिशन के मुताबिक उत्‍तर प्रदेश में महिलाओं को स्‍वावलंबी बनाने के लिए करीब 10 लाख स्‍वयं सहायता समूह काम कर रहे हैं। हर समूह में 10 से 12 महिलाएं जुड़ी हुई हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ कार्यक्रम के दौरान 40 हजार स्‍वयं सहायता समूह को रिवाल्विंग फंड जारी करेंगे जबकि इससे पहले मुख्‍यमंत्री 97663 स्‍वयं सहायता समूह को रिवाल्विंग फंड जारी कर चुके हैं। शुक्रवार को होने वाले कार्यक्रम के दौरान मुख्‍यमंत्री अनुपूरक पुष्‍टाहार के उत्‍पादन व आपूर्ति के सापेक्ष फतेहपुर व उन्‍नाव की महिलाओं को एकीकृत बाल विकास सेवा द्वारा प्रति ईकाई 45.60 लाख रुपए चेक द्वारा प्रदान करेंगे।

सूत्रों ने दावा किया कि बुंदेलखंड में 8 हजार समूह की महिलाएं बालिनी मिल्‍क प्रोडयूसर कंपनी बनाकर 21 हजार लीटर दुग्‍ध का संग्रह कर रही हैं वहीं, 15 लाख से अधिक महिलाओं को खेती व पशुपालन का प्रशिक्षण हासिल कर आर्थिक रूप से सुदृढ़ हुई है। कोरोना काल के दौरान स्‍वयं सहायता समूह की महिलाओं ने 1.23 करोड़ मास्‍क व 50 हजार से अधिक पीपीटी किटों का निर्माण किया। इससे उनकी आमदनी में बढ़ोत्‍तरी हुई। मिशन के अनुसार स्‍वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं मास्‍क, परिषदीय विद्यालय के बच्‍चों के यूनिफार्म, पीपीटी किट, आंगनबाड़ी समेत अन्‍य सरकार की योजनाओं से जुड़ कर आत्‍मनिर्भर बनी हैं।

Tags: cm yogiLucknow NewsYogi News
Previous Post

CBSE बोर्ड आज दोपहर 2 बजे जारी करेगा 12वीं के नतीजे, स्टूडेंट्स ऐसे चेक करें रिज़ल्ट

Next Post

NASA के नियंत्रण से 45 मिनट तक बाहर रहा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन, जानें कैसे कंट्रोल थ्रस्टर्स ने बड़े हादसे को रोका

Writer D

Writer D

Related Posts

Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी व्रत में न करें ये गलतियां, जानें क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर

04/09/2026
Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
Next Post

NASA के नियंत्रण से 45 मिनट तक बाहर रहा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन, जानें कैसे कंट्रोल थ्रस्टर्स ने बड़े हादसे को रोका

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी pm modi

मन की बात : PM मोदी ने लोगों से की अपील- भारतीय नस्ल के श्वान पालें

30/08/2020
Bada Mangal

शनि ढैय्या या साढ़ेसाती से मुक्ति के लिए हनुमान जन्मोत्सव पर करें ये आसान उपाय

21/04/2024
murder

मजदूर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, हत्यारोपी पत्नी प्रेमी संग फरार

19/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version