• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोगों को संक्रमण से बचाव के सम्बन्ध में निरन्तर जागरूक किया जाए : योगी

Writer D by Writer D
31/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसके दृष्टिगत कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए। लोगों को संक्रमण से बचाव के सम्बन्ध में निरन्तर जागरूक किया जाए।

श्री योगी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि विगत 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 32 नए मामले सामने आये हैं। इसी अवधि में 48 संक्रमित व्यक्तियों को सफल उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 712 है। पिछले 24 घण्टों में प्रदेश में कुल 2,51,265 कोरोना टेस्ट किये गये। राज्य में अब तक कुल 06 करोड़ 55 लाख 02 हजार 631 कोरोना टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं।

श्री योगी को अवगत कराया गया कि जनपद अलीगढ़, अमरोहा, एटा, हाथरस, कासगंज, कौशाम्बी, महोबा, मुरादाबाद तथा श्रावस्ती में कोविड का एक भी मरीज नहीं है। पिछले 24 घण्टों में 55 जनपदों में संक्रमण का कोई नया मामला नहीं मिला। जबकि 20 जनपदों में इकाई अंक में कोरोना संक्रमण के मामले प्रकाश में आये हैं।

प्रतिभाओं को तराशने व देश सेवा के काबिल बनाने के लिए सरकार कार्य कर रही है : शर्मा

श्री योगी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि मरीज की आवश्यकता पर तत्काल एम्बुलेंस की सुविधा मिले। इसके लिए सभी जिलाधिकारी द्वारा अपने-अपने जनपद में एम्बुलेंस संचालन की व्यवस्था की नियमित मॉनीटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस की अनुपलब्धता की स्थिति में यदि किसी की मृत्यु होती है, तो सेवा प्रदाता के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

श्री योगी ने कहा कि कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने में वैक्सीनेशन एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है। उन्होंने निर्देशित किया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य पूरी सक्रियता से संचालित किया जाए। सभी वैक्सीनेशन सेण्टर पर पर्याप्त संख्या में वैक्सीन की उपलब्धता रहे। कोविड वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को प्रोत्साहित किया जाए। मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि विगत दिवस तक प्रदेश में कुल 04 करोड़ 76 लाख 08 हजार 920 कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

श्री योगी ने तीसरी लहर की सम्भावना के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि पीकू और नीकू की स्थापना की कार्यवाही तेजी से की जाए। बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि अब तक मेडिकल कॉलेजों में 6,572 पीकू व नीकू के बेड तैयार कर लिये गए हैं।

श्री योगी ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे परियोजना के निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूरे किए जाएं। बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए अब तक 6,572 हेक्टेयर भूमि क्रय की जा चुकी है, जो 90 प्रतिशत से अधिक है। भूमि क्रय हेतु 6,189 करोड़ रुपए का भुगतान किया चुका है। श्री योगी ने कहा कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया  निर्विवाद ढंग से सम्पन्न हुई है। इसके लिए स्थानीय किसानों और प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका सराहनीय रही है। उन्होंने कहा कि अवशेष कार्यों को भी तेजी से पूरा किया जाए।

श्री योगी ने कहा कि बेसिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक और व्यवसायिक शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों की अगली कक्षा में प्रोन्नति के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना की स्थिति को ध्यान में रखते हुए नवीन सत्र के संचालन के सम्बन्ध में कार्ययोजना तैयार की जाए।

श्री योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से सभी जनपदों में वरिष्ठ नागरिकों से उनकी कुशलक्षेम पूछी जाए तथा आवश्यकतानुसार उनकी मदद की जाए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी इस कार्य से जोड़ा जाए।

श्री योगी ने कहा कि गो-आश्रय स्थलों को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाए। गायों के लिए चारे, पेयजल आदि आवश्यक व्यवस्था बनी रहे। हरा चारा एवं चोकर भी दिया जाए। निराश्रित गोवंश की उचित ढंग से देखभाल की जाए। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गो-आश्रय स्थलों का सघन निरीक्षण किया जाए।

Tags: cm yogiLucknow Newsup news
Previous Post

हैवानियत! चार साल से कर रहा था नाबालिग का रेप, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

नौ घंटे चली भारत-चीन की 12वें दौर की बैठक, गोगरा-हॉट स्प्रिंग पर हुई चर्चा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Next Post
India-China meeting

नौ घंटे चली भारत-चीन की 12वें दौर की बैठक, गोगरा-हॉट स्प्रिंग पर हुई चर्चा

यह भी पढ़ें

ड्रीम 11 ने 222 करोड़ रुपये में जीती IPL 2020 की टाइटल स्पांसरशिप

18/08/2020
Chhath ke baratiya

‘चला छठ गीत गावल जाय’ भोजपुरी गीत रिलीज

04/11/2023
CM Dhami

मुख्यमंत्री को फ्लैग स्टिकर लगाकर किया अलंकृत

08/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version