• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सालों बाद सामने आया गद्दाफी का बेटा, बोला- अतीत में लौटने का समय…..

Writer D by Writer D
01/08/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लीबिया के पूर्व तानाशाह शासक रहे कर्नल मुअम्मर अल गद्दाफी का बेटा रहस्यमय तरीके से फिर से दुनिया के सामने आ गया है। अब उसका कहना है कि वह युद्धग्रस्त देश लीबिया को चलाना चाहता है। उसने लीबिया में राष्ट्रपति चुनाव में अपनी दावेदारी की संभावना से भी इनकार नहीं किया है।

आपको बता दें कि कर्नल गद्दाफी के बेटे का नाम सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी है। 49 वर्षीय सैफ अल-इस्लाम को 2011 में पिता कर्नल गद्दाफी के तख्तापलट के कुछ ही दिनों बाद पकड़ लिया गया था। इसके बाद सैफ को मौत की सजा सुनाई गई। अभी तक कई लोग उसे मृत मानकर चल रहे थे।

News Today: अय्याश तानाशाह की दास्तान

गौरतलब है कि 2011 में ही लीबिया की राजधानी त्रिपोली पर विद्रोहियों ने नियंत्रण कर लिया था। इसके बाद तानाशाह शासक कर्नल गद्दाफ़ी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

Gaddafi son Saif Islam

गद्दाफ़ी को मारने के बाद उनके बेटे सैफ अल-इस्लाम को भी मौत की सजा सुनाई गई थी, क्योंकि सैफ को अपने पिता गद्दाफ़ी का उत्तराधिकारी माना जाने लगा था। हालांकि, लंबे समय के बाद सैफ अल-इस्लाम ने दुनिया के सामने आकर कई लोगों को चौंका दिया है।

Tokyo Olympic: पीवी सिंधु ने जीता कांस्य, भारत के खाते में जुड़ा दूसरा मेडल

49 वर्षीय इस्लाम ने अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वह लीबिया को एकजुट करना चाहते हैं, जो कि उनके पिता के मारे जाने के बाद से गृहयुद्ध से बिखर गया है। उन्होंने कहा कि मैं 10 साल से लीबिया के लोगों से दूर हूं। लेकिन अब अतीत में लौटने का समय आ गया है।

Gaddafi son Saif Islam

मालूम हो कि जून 2014 के बाद से सैफ अल-इस्लाम को न तो देखा गया था ना ही सुना गया। इस्लाम ने इंटरव्यू में कहा कि अब वो राजनीतिक वापसी की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें कैद करने वाले लोग अब उनके ‘दोस्त’ बन गए हैं।

हालांकि, सैफ अल-इस्लाम द्वारा लीबिया की राजनीति में किसी भी संभावित वापसी को बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। लेकिन कर्नल गद्दाफी के ब्रिटेन में पढ़े-लिखे बेटे सैफ का कहना है कि वो देश को एकजुट करने में जरूर सफल होंगे।

Donchar(39)t shootchar(39), pleaded Gaddafi when captured

सैफ अल-इस्लाम को 2016 में रिहा कर दिया गया था, लेकिन सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया, जिससे अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह मर चुके हैं। उनके पिता कर्नल गद्दाफी ने लीबिया पर लंबे समय तक शासन किया। उन्होंने 1969 में लीबिया की सत्ता पर कब्जा कर लिया था। बाद में विद्रोहियों ने उनकी हत्या कर दी। उन पर वैश्विक आतंकवाद के प्रायोजक होने का आरोप लगाया गया।

Tags: # world newscrime newsGaddafi's son saifinternatonal news
Previous Post

घायल शेर की तरह लड़े सतीश कुमार, विपक्षी खिलाड़ी ने भी जज्बे को किया सलाम

Next Post

मणिपुर कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए ये दिग्गज नेता

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Next Post
konthiujam joined bjp

मणिपुर कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए ये दिग्गज नेता

यह भी पढ़ें

neha kakkar

नेहा कक्कड़ को संगीत सेरेमनी में रोहनप्रीत ने किया किस

28/10/2020
murder

सुपारी देकर रिश्तेदार ने कराई थी युवक की हत्या, तीन आरोपित गिरफ्तार

14/01/2023
Mulayam Singh

अखिलेश यादव ने ‘नेताजी’ के भव्य स्मारक का किया शिलान्यास, बुजुर्गों का किया सम्मान

22/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version