• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुपारी देकर रिश्तेदार ने कराई थी युवक की हत्या, तीन आरोपित गिरफ्तार

Writer D by Writer D
14/01/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। नारखी थाना पुलिस टीम ने युवक की हत्या (Murder) कर शव को नहर में फेंके जाने की घटना का शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। युवक की हत्या उसके ही एक रिश्तेदार ने अपनी पत्नी से बात करने को लेकर हुई शंका के चलते सुपारी देकर कराई थी।

अपर पुलिस अधीक्षण देहात रण विजय सिंह ने बताया कि आठ जनवरी को रोशनलाल (35) का शव को थाना नारखी क्षेत्र के गांव नगला सुन्दर व रूधऊ के बीच सूखी नहर में मिला था। पिता रामचन्द्र ने शव की पहचान अपने पुत्र के रूप में करते हुए नौ जनवरी को थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगी हुई थीं।

उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार पांडेय ने पुलिस टीम के साथ शुक्रवार को हत्या के मामले में प्रकाश में आए अभियुक्त जौधरी निवासी अजय बाल्मीकि, संदीप बाल्मीकि को असन चौराहा से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर एक अन्य अभियुक्त नगला विष्णु निवासी दीपचन्द उर्फ दीपू को कोटला नया बाईपास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल रक्त रंजित एक छुरी, दो जोड़ी हाथों के दस्ताने, एक मोबाइल कीपैड व एक नीले स्लेटी रंग की मोटर साइकिल बरामद की है।

एएसपी ने बताया कि अभियुक्त दीपचन्द ने बताया कि रोशनलाल उसके साढ़ू का लड़का था। मुझे उस पर अपनी पत्नी से मोबाइल पर बात करने को लेकर शक था। वह आए दिन शराब पीकर गाली-गलौज करता रहता था व अपने माता-पिता को मारता पीटता था। उसकी वजह से मेरा घर व व्यापार दोनों बर्बाद हो रहा था। इससे परेशान होकर मैंने अपने दोस्त लखन के माध्यम से लखन के साथी अजय बाल्मीकि व संदीप बाल्मीकि उर्फ भूरा के साथ मिलकर दो लाख रुपये में सुपारी देकर रोशन लाल की हत्या कराई थी। जिसमें 50 हजार का एडवांस भी अजय को दिया गया था। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर फरार लखन की तलाश में जुटी हुई है।

Tags: firojabad news
Previous Post

गैर इरादतन हत्या में वांछित पिता-पुत्र गिरफ्तार

Next Post

गोवध मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Firing
Main Slider

जज की पत्नी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

17/01/2026
cm yogi
Main Slider

मंदिरों को तोड़ने का सफेद झूठ फैला रही है कांग्रेस: मुख्यमंत्री योगी

17/01/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

अब टूटे चैंबर नहीं, अधिवक्ताओं के लिए हाईराइज बिल्डिंग में होगी चैंबर की व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

17/01/2026
The dog circled the temple for five days.
Main Slider

भक्ति या चमत्कार? 5 दिन तक मंदिर की परिक्रमा करता रहा कुत्ता, तबीयत नाजुक

17/01/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

रोजगार और उद्योग को जोड़ने के लिए हर जनपद में बनेंगे ‘सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं कौशल विकास केंद्र’

16/01/2026
Next Post
arrested

गोवध मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

PM Kisan Yojana

दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम मोदी जारी करेंगे सम्मान निधि की 12वीं किस्त

16/10/2022

नासिक के इस इंग्लिश मीडियम स्कूल में फूटा कोरोना बम, 14 छात्र संक्रमित

10/12/2021
Coronavirus

जानिए चीन से निकला हुआ कोरोना वायरस वहां कैसे हो गया कंट्रोल?

24/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version