• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिव मंदिर दीवार ढहने से व्यापारी पिता-पुत्र दबे, गंभीर हालत

Writer D by Writer D
02/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, चित्रकूट
0
wall collapsed

wall collapsed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में तबाही मची हुई है। मन्दाकिनी नदी का जल स्तर लगातार विकराल रूप लेता जा रहा है। रविवार दोपहर रामघाट तट पर स्थित स्वामी मतगजेन्द्रनाथ शिव मंदिर के पास की दीवार गिरने से व्यापारी पिता-पुत्र दब गये।

स्थानीय लोगों और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को गंभीर हालत में मलबे से निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर सदर एसडीएम, पुलिस और प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

धर्म नगरी चित्रकूट में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से मन्दाकिनी नदी समेत सभी नदी-नाले उफान पर है। उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे मध्य प्रदेश के जंगलों और पहाड़ों पर हो रहीं मूसलाधार बारिश से मन्दाकिनी नदी रौद्र रूप लेती जा रही है। रामघाट तट पूरी तरह से डूब गया है। प्रशासन द्वारा नदी की तलहटी पर बसे गांवों में अलर्ट जारी कर सभी से सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचने की अपील की जा रही है।

इसी बीच रविवार काे सीतापुर चौकी अंतर्गत रामघाट के समीप स्थित मत्यगेंद्रनाथ मंदिर के पास स्थित एक पुरानी दीवार अचानक ढह गई। जिसमें कपड़ा व्यापारी नीरज केसरवानी (45) और उनका पुत्र ओम केसरवानी (12) दब गये। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गईं।

स्थानीय लोगों और चौकी प्रभारी रामवीर सिंह की टीम ने कड़ी मशक्कत से मलबे में दबे पिता-पुत्र को निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्थित गंभीर होने पर चिकित्सको में प्रयागराज मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया है। दीवार ढहने की घटना से पूरा इलाका दहशत में है। घटना की सूचना पर पहुंची सदर एसडीएम पूजा यादव ने घटना स्थल का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि पुरानी दीवार ढहने से यह हादसा हुआ है। गंभीर चोट आने के कारण दोनों को प्रयागराज मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

Tags: Chitrakoot newsup newswall collapsed
Previous Post

बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी भाजयुमो नेता गिरफ्तार, अस्पताल में चल रहा था इलाज

Next Post

मुठभेड़ में घायल हुए तीन शातिर बदमाश, गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

उपचार के लिए करेंगे भरपूर मदद, आयुष्मान कार्ड भी बनवाएंगे: सीएम योगी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री

21/10/2026
Main Slider

​पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा

21/10/2026
Next Post
arrested

मुठभेड़ में घायल हुए तीन शातिर बदमाश, गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

ak sharma

ऊर्जा मंत्री बोले- अब हमें गुड से ग्रेट की ओर चलना है

30/04/2022
Molestation

नाबालिग के साथ छेड़खानी करने वाले दो गिरफ्तार, भेजा जेल

04/04/2021

सीएम पुष्कर ने शारदा सैनी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

03/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version