• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, पहली बार पहुंची सेमीफाइनल में

Writer D by Writer D
02/08/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल
0
Indian women's hockey team

Indian women's hockey team

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। टीम ने पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया।

महिला टीम सिर्फ तीसरी बार ओलंपिक में उतर रही है। 2016 रियाे ओलंपिक में टीम 12 वें नंबर पर रही थी। इसके अलावा 1980 में टीम चौथे नंबर पर रही थी। हालांकि उस समय सेमीफाइनल के मुकाबले नहीं थे। पूल मैचों के प्रदर्शन के आधार पर टॉप-3 टीमें तय हुई थीं। इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने भी सेमीफाइनल में पहुंचकर मेडल की उम्मीद बरकरार रखी है।

मैच में भारतीय महिला टीम ने अच्छी शुरुआत की। हालांकि पहले क्वार्टर में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमें गोल नहीं कर सकीं। 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गुरजीत कौर ने गोल करके भारतीय टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हाफ टाइम तक स्कोर यही रहा। तीसरे क्वार्टर में भी कोई गोल नहीं हुआ और भारतीय टीम 1-0 से आगे रही। चौथे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जोरदार हमले किए और लगातार दो कॉर्नर भी हासिल किए। उसे मैच में कुल 9 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह इस पर गोल नहीं कर सकी। भारतीय टीम को सिर्फ एक कॉर्नर मिला और उसने इस पर गोल करके जीत पक्की की।

तीन हार के बाद लगातार तीन जीत

भारतीय महिला टीम हालांकि टोक्यो में अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी थी. टीम को पहले तीन मुकाबलाें में बड़ी हार मिली थी। नीदरलैंड्स ने 5-1 से, जर्मनी ने 2-0 से और ब्रिटेन ने 4-1 से मात दी। ऐसे में लग रहा था कि टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।  इसके बाद टीम ने जोरदार वापसी की। पहले आयरलैंड को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 1-0 से हराकर पहली जीत दर्ज की। फिर भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब ऑस्ट्रेलिया को मात देकर टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की की। टीम सेमीफाइनल में 4 अगस्त को अर्जेंटीना से भिड़ेगी। अर्जेंटीना ने पहले क्वार्टर फाइनल में जर्मनी को 3-0 से हराया।

Tags: india at olympicsIndian hockey teamIndian Women's Hockey Teamkamalpreet kaurnirban lahirOlympic GamesolympicsOther Sports Hindi NewsOther Sports News in HindiPV SindhuSatish Kumarsindhusports news in hindiTokyoTokyo Olympics 2020Tokyo Olympics 2021tokyo olympics day 10tokyo olympics indiatokyo olympics livetokyo olympics live day 10udayan maneटोक्यो 2020टोक्यो ओलंपिकटोक्यो ओलंपिक 2020टोक्यो ओलंपिक 2021
Previous Post

लगातार 16वें दिन नहीं बढ़े पेट्रोल के दाम, चेक कर लें अपने शहर के रेट

Next Post

George Bailey को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, राष्ट्रीय चयन समिति में मिला यह पद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
खेल

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Next Post
George Bailey

George Bailey को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, राष्ट्रीय चयन समिति में मिला यह पद

यह भी पढ़ें

असम-मिजोरम सीमा विवाद: गृहमंत्री ने दोनों राज्यों के CM से बात की, कांग्रेस ने शाह को बताया जिम्मेदार

27/07/2021
Chardham Yatra

चार धाम यात्रा के लिए जारी हुई SOP, न प्रसाद बंटेगा न लगेगा टीका

04/05/2021

CRPF के 83वें स्थापना दिवस में शामिल हुए अमित शाह, बोले- जवानों की वीरता पर पूरे देश को गर्व है

19/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version