• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दनिश को तालिबानियों ने मारी थी 12 गोलियां, पार्थिव शव को कर दिया था क्षत-विक्षत

Writer D by Writer D
03/08/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के फोटोग्राफर दानिश सिद्दीकी  की हत्या के करीब दो हफ्ते बाद चौंकाने वाली बात सामने आई है। भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दीकी रॉयटर्स में चीफ फोटोग्राफर थे और अफगानिस्तान की स्थिति कवर कर रहे थे। मेडिकल रिपोर्ट के जरिए जानकारी मिली है कि दानिश सिद्दीकी की हत्या तालिबान ने बेहद निर्मम तरीके से की है। यहां तक कि उनकी मौत के बाद पार्थिव शरीर को क्षत-विक्षत करने के लिए सीने पर एसयूवी गाड़ी चढ़ा दी गई।

अफगान इंटेलिजेंस ने बताया है-दानिश के शरीर में 12 गोलियां मारी गईं। कई गोलियां शरीर में मिली हैं। सभी गोलियां धड़ और शरीर के पीछे हिस्से में मिली ।

डेडबॉडी को घसीटे जाने के भी मिले निशान

इतना ही नहीं डेडबॉडी को घसीटे जाने के निशान भी मिले हैं। माना जा रहा है कि दानिश की हत्या के बाद उनके शरीर को तालिबानी आतंकियों ने घसीटा था। उनका सिर और सीना कई बार एसयूवी गाड़ियों से रौंद दिया गया था। उनके चेहरे और सीने पर टायर के निशान बिल्कुल स्पष्ट दिखाई दे रहे थे। माना जा रहा है कि उनके शरीर पर कोई भारी गाड़ी चढ़ाई गई।

क्या हुआ था घटना के दिन

दरअसल घटना के दिन अफगानी सैनिकों और तालिबान के बीच शुरुआती गोलीबारी में दानिश को चोटें आई थीं। लेकिन अफगान आर्मी अपने मिशन पर लगी रही और थोड़ी देर बाद वो दो यूनिट में बंट गई। एक यूनिट दूसरी जगह चली गई और एक यूनिट के साथ दानिश ने मस्जिद में शरण ली।

दानिश का सोशल मीडिया देखकर भड़का तालिबान

इसके बाद तालिबान की रेड यूनिट ने अफगान आर्मी पर हमला बोल दिया और सैनिकों को मौत के घाट उतारना शुरू कर दिया। ये देखकर दानिश चिल्लाए और अपने अंतरराष्ट्रीय पत्रकार होने की बात कही। उन्होंने तालिबान आतंकियों को अपनी आईडी दिखाई। आईडी लेकर आतंकियों ने उसे अपने क्वेटा स्थिति हेडक्वार्टर भेज दिया। फिर हेडक्वार्टर में दानिश का सोशल मीडिया अकाउंट चेक किया गया और पाया कि वो लगातार अफगान सेना के पक्ष में पोस्ट कर रहे हैं।

तालिबान हेडक्वार्टर की तरफ से आदेश दिया गया कि दानिश की हत्या कर दी जाए। आदेश मिलने के बाद दानिश को 12 गोलियां मारी गईं। इसके बाद उन्हें घसीटते हुए मस्जिद के बाहर लाया गया। उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट उतार दी गई थी। हालांकि अफगानी सुरक्षा एजेंसियां अभी तक इस बात को लेकर संशय में है कि आखिर दानिश के शरीर को गाड़ी चढ़ाकर विकृत क्यों किया गया। शायद तालिबानियों को लग रहा था कि दानिश अफगानिस्तान आर्मी के साथ मिलकर तालिबान के खिलाफ काम कर रहे हैं। या फिर आतंकी चाहते थे कि दानिश की डेड बॉडी को पहचाना न जा सके।

Tags: # world newsDanish SiddiquiDanish Siddiqui murderedinternational NewsPhotographer Danish Siddiquitaliban news
Previous Post

BSP  सांसद अतुल राय को राहत, रेप का आरोप लगाने वाली युवती भगोड़ा घोषित

Next Post

शादी के एक महीने पहले ‘होने वाली दुल्हन’ से नहीं करने चाहिए ऐसे सवाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में तूफान ‘इसायस’ का कहर, 5.94 लाख घरों की बिजली गुल

10/10/2026
Next Post
wedding tips for bride

शादी के एक महीने पहले 'होने वाली दुल्हन' से नहीं करने चाहिए ऐसे सवाल

यह भी पढ़ें

17 vehicles collide

17 वाहन आपस में टकराएं, आठ बच्चों समेत 10 की मौत, कई कारों में लगी आग

22/06/2021
AK Sharma

बांके बिहारी मंदिर पहुंचे एके शर्मा का भारी विरोध, सेवायतों ने डाल दिया पर्दा, जानें पूरा मामला

19/07/2025
UPSSSC

UPSSSC: ग्राम पंचायत अधिकारी व समाज कल्याण पर्यवेक्षक की भर्ती परीक्षा रद

25/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version