• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वतंत्र देव सिंह से मिले ओमप्रकाश राजभर, सियासी अटकलें हुई तेज

Writer D by Writer D
03/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Omprakash-Swatantra Dev

Omprakash-Swatantra Dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विधानसभा चुनावों की हलचल के बीच अचानक मंगलवार सुबह सुहैलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के घर मिलने पहुंचना कई अटकलों को जन्म दे रहा है। ये वहीं ओमप्रकाश राजभर हैं जिन्होंने पिछली बार बीजेपी सरकार को समर्थन देकर मंत्री पद लिया था। लेकिन बाद में भारतीय जनता पार्टी की अलग-अलग मुद्दों पर खूब बुराईयां की और अंत में मंत्री पद छोड़कर बीजेपी के खिलफ मोर्चा खोल दिया था।

तब से लगातार ओमप्रकाश राजभर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ पिछड़ों और दलितों के मुद्दे पर उंगली उठाते रहे हैं। ऐसे में मंगलवार की सुबह अचानक ओमप्रकाश राजभर का भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के घर पहुंचना चर्चा का विषय बन गया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ओमप्रकाश राजभर एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने जा रहे हैं या फिर जैसा कि वह बता रहे हैं ये केवल औपचारिक मुलाकात ही थी?

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से पीएम मोदी ने किया संवाद

सूत्रों के मुताबिक यह मुलाकात बिल्कुल भी औपचारिक नहीं थी बल्कि इसके लिए बाकायदा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने फील्डिंग की थी। ओमप्रकाश राजभर दयाशंकर सिंह के साथ ही स्वतंत्र देव के घर सुबह 7 बजे पहुंचे और करीब 1 घंटे की बातचीत में तमाम मुद्दों के बीच इस बातपर भी चर्चा हुई कि ओमप्रकाश राजभर की भारतीय जनता पार्टी के साथ आने की क्या संभावना बन सकती है?

हालांकि इस पर अंतिम फैसला अभी तक कुछ भी नहीं हुआ है, लेकिन इस 1 घंटे की मुलाकात ने कई चीजें साफ कर दीं। सबसे बड़ी बात यह कि भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए जिस महामोर्चे को बनाए जाने की बात चल रही थी, उसकी हकीकत अब समझ में आ रही है।

Tags: Lucknow NewsOmprakash Rajbhar met Swatantra Dev
Previous Post

मुख्तार अंसारी पर बड़ा एक्शन, पत्नी और साले की 1.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Next Post

15 अगस्त को खास मेहमान होंगे भारतीय ओलंपिक खिलाड़ी, लाल किले पर मिलेंगे PM मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post

15 अगस्त को खास मेहमान होंगे भारतीय ओलंपिक खिलाड़ी, लाल किले पर मिलेंगे PM मोदी

यह भी पढ़ें

5 judges of supreme court corona positive

‘वजू के लिए टब में पानी रखवाएं’, ज्ञानवापी मामले में SC ने यूपी सरकार को दिए निर्देश

21/04/2023
barabanki case

बाराबंकी सड़क हादसे पर CM योगी ने जताया शोक, दिए उचित उपचार के निर्देश

28/07/2021
Flatted Factory

मेरठ के ज्वेलरी उद्योग को फ्लैटेड फैक्टरी के जरिए नया आयाम देगी योगी सरकार

09/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version