• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नवचयनित PCS अफसरों को CM योगी ने भ्रष्टाचार से दूर रहने की दी सलाह

Writer D by Writer D
03/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते सवा चार साल में साढ़े चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि 2017 से पहले चयन आयोग और बोर्ड भ्रष्टाचार के अड्डे हुआ करते थे। सरकारी नौकरियों की प्रक्रिया कलंकित थी। जातिवाद, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार इस कदर हावी था कि न्यायालय को जांच करानी पड़ी।

युवाओं के हितों पर कुठाराघात होता था, युवा कुंठित थे। लेकिन आज अपने पराए का भेद नहीं है। आयोगों की जड़ता, पक्षधरता और अराजकता की नीति से उत्तर प्रदेश मुक्त हो चुका है। हम साढ़े चार लाख से ऊपर नियुक्ति पत्र दे चुके हैं और कोई भी भर्ती न्यायालय में लम्बित नही है। यूपी में अब योग्यता, प्रतिभा और मेरिट का सम्मान है।

मुख्यमंत्री योगी, मंगलवार को लोकभवन में आयोजित पीसीएस 2019 में डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहे थे। उपजिलाधिकारी पद पर चयनित 51 युवाओं से मुखातिब मुख्यमंत्री ने सभी को देश के सबसे बड़े राज्य की सबसे बड़ी प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा बनने के लिए बधाई भी दी। साथ ही, जनता के प्रति जवाबदेह बने रहने का मंत्र दिया है।

पीसीएस सेवा को आईएएस की रीढ़ बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जबकि उनका चयन योग्यता, क्षमता और मेरिट के आधार पर शुचितापूर्ण और पारदर्शी रीति से हुआ है तो सेवाकाल में इसी भावना के साथ काम करने की अपेक्षा भी है।

न्याय से कोई वंचित न होने पाए और न्याय होता हुआ दिखना भी चाहिए। जल्द ही प्रशिक्षण प्राप्त करने जा रहे नवचयनित उपजिलाधिकरियों को मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार से दूर रहने की भी सलाह दी।

फिर से शुरू होंगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला, मिलेगा सस्ता व आधुनिक इलाज

कहा कि, लोग अधिकारी बनने के बाद एक टापू की तरह एकाकी हो जाते हैं। जिनके इर्द-गिर्द भ्रष्टाचार की मक्खियां आ जाती हैं।

जो पीसीएस अधिकारी अपने अच्छे कार्यों के बल पर जिलाधिकारी, कमिश्नर और सचिव तक बन सकते हैं, कई बार ऐसे लोगों के कारण पदावनति, निलम्बन और बर्खास्तगी का दंड भोगने को मजबूर हो जाते हैं। ऐसे में बेहतर यही है कि शुरुआत से ही इन मख्खियों से दूरी बना ली जाए।

शोध का विषय बनेगी योगी सरकार की शुचितापूर्ण नीति : डिप्टी सीएम

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने नवचयनित डिप्टी कलेक्टरों को आत्मविश्वासी होने, चिन्तनशील बनने और निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर काम करने का संदेश दिया। साथ ही बीते चार साल में हुई साढ़े चार लाख नियुक्तियों में शुचिता, पारदर्शिता और ईमानदारी की नीति को भविष्य के लिए शोध का विषय बताया।

कार्यक्रम में वित्त, चिकित्सा शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने नवचयनित अधिकारियों को काम पर फोकस करने, परिणामदायक बनने और जनहित को प्राथमिकता देने का मंत्र दिया। हल्के-फुल्के अंदाज में उन्होंने कहा कि प्रयास करें कि टीवी-अखबार पर देखने-छपने के ‘रोग’ न लगे।

इससे पहले अपर मुख्य सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक देवेश चतुर्वेदी ने स्वागत अभिभाषण में सफल अभ्यर्थियों को शासन का अंग बनने पर बधाई दी।

डिप्टी कलेक्टर पद पर 31 इंजीनियर

यूपी पीसीएस 2019 में डिप्टी कलेक्टर पद पर 31 इंजीनियर, 02 डॉक्टर और 01 आर्किटेक्ट सहित 51 युवाओं का चयन हुआ है। नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में इन युवाओं ने अपने विचार भी साझा किए।

Tags: cm yogiLucknow NewsPCS 2019Yogi Newsपीसीएस 2019
Previous Post

फिर से शुरू होंगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला, मिलेगा सस्ता व आधुनिक इलाज

Next Post

दिनदहाड़े क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर को तलवार से काट डाला, हत्यारोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
murder

दिनदहाड़े क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर को तलवार से काट डाला, हत्यारोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Swachchta Abhiyan

रामोत्सव 2024: 30 दिसंबर को त्रेतायुगीन वैभव में नजर आएगी रामनगरी

26/12/2023
Maha Kumbh

Google सर्च में आया खास फीचर, Maha Kumbh टाइप करते ही होगी पुष्प वर्षा

13/01/2025
CM Yogi

’86 में से 56 SDM एक ही जाति के’, सीएम योगी का अखिलेश पर आरोप

25/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version