• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश को सूर्यास्त से सूर्योदय तक कटौती मुक्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही : शर्मा

Writer D by Writer D
03/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश में विगत 04 वर्षों से विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिये उप्र पावर कार्पोरेशन द्वारा रिकार्ड विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के पहले प्रदेश में सांयकाल से रात्रि तक जनता विद्युत के लिये परेशान रहती थी। लोग अंधेरे में जीवन यापन करते थे, बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।

एक ओर जहां विद्यार्थियों को पढ़ने में परेशानी होती थी, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानें व बाजार बिना बिजली के खुले रहते थे। लेकिन वर्तमान सरकार ने विगत चार वर्षों से पूरे प्रदेश को सूर्यास्त से सूर्योदय तक कटौती मुक्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया है।

विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए ऊर्जा मंत्री ने बताया कि वर्ष 2012-13 से 2016-17 के बीच 05 वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों को औसत आपूर्ति मात्र 12 घण्टे 11 मिनट, तहसील मुख्यालयों को 13 घण्टे 14 मिनट जनपद मुख्यालयों को 19 घण्टे 19 मिनट विद्युत आपूर्ति की जाती थी। इस सरकार में वर्ष 2017-18 से ग्रामीण क्षेत्रों को लगातार औसत आपूर्ति लगभग 18 घण्टे (17 घण्टे 41 मिनट) तहसील हेडक्वार्टर को लगभग 21 घण्टे (20 घण्टे 45 मिनट) तथा जनपद मुख्यालयों को लगभग 23 घण्टे विद्युत आपूर्ति की गयी। इस तरह ग्रामीण क्षेत्रों में 5 घण्टे 30 मिनट, तहसील मुख्यालयों में 7 घण्टे 30 मिनट तथा जनपद मुख्यालयों में 3 घण्टे 41 मिनट ज्यादा विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गयी।

नवचयनित PCS अफसरों को CM योगी ने भ्रष्टाचार से दूर रहने की दी सलाह

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विद्युत आपूर्ति के क्षेत्र में लगातार रिकार्ड बन रहे हैं। पिछले वर्ष  17 एवं 18 जुलाई को 23867 मेगावाट की अधिकतम बिजली आपूर्ति की गयी, जबकि इस वर्ष 30 जून 2021 को 24926 मेगावाट विद्युत आपूर्ति की गयी। इसी तरह गत माह 16 जुलाई को विद्युत मांग बढ़कर 25032 मेगावाट पहॅुच गयी। इतनी बिजली की आपूर्ति करके बिजली विभाग ने एक नया रिकार्ड बनाया तथा प्रदेश की जनता को भीषण गर्मी से राहत मिली। उन्होंने बताया कि गर्मियों में औसतन 24000 मेगावाट बिजली आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों और उसके सफल क्रियान्वयन तथा ऊर्जा विभाग के कार्मिको को दिया।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि गर्मी और उमस के कारण एसी और कूलर जैसे विद्युत उपकरणों का उपयोग बढ़ रहा है, जिसके कारण लगातार विद्युत मांग बढ़ती जा रही है। महज साढ़े तीन साल में प्रदेश में प्रतिदिन नौ हजार मेगावाट बिजली की मंाग बढ़ी है, जिसकी आपूर्ति करके विभाग उल्लेखनीय कार्य कर रहा।

Tags: shrikant sharmaup news
Previous Post

दिनदहाड़े क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर को तलवार से काट डाला, हत्यारोपी गिरफ्तार

Next Post

हैवान पति ने दी यातनाएं, फटा कान का पर्दा, पत्नी का हुआ गर्भपात

Writer D

Writer D

Related Posts

Aspirational Development Block
उत्तर प्रदेश

प्रदेश के 108 आकांक्षात्मक विकासखंडों की रैंकिंग में रामपुर जनपद के सैदनगर ने मारी बाजी

13/08/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण को मिली रफ्तार, लाखों मामलों का हुआ निपटारा

13/08/2026
THDC Tunnel: Dhami briefed the CMs of Jharkhand and Chhattisgarh on the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel: धामी ने झारखंड-छत्तीसगढ़ के CMs को दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी, श्रमिकों को हर मदद का भरोसा

13/08/2026
THDC Tunnel Accident: Dhami takes charge of the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel Accident: धामी ने संभाली बचाव अभियान की कमान, रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉल पर बात

13/08/2026
13 people safely rescued from THDC tunnel
Main Slider

टीएचडीसी टनल में 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, जिलाधिकारी मौके पर

13/08/2026
Next Post
torture

हैवान पति ने दी यातनाएं, फटा कान का पर्दा, पत्नी का हुआ गर्भपात

यह भी पढ़ें

SBI

SBI ने निकालीं 1040 वैकेंसी, यहां देखें पोस्ट वाइज योग्यता

20/07/2024
petrol-diesel price

नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, फटाफट चेक करें अपने शहर के रेट

06/02/2021
moharram

मोहर्रम पर जारी हुई एडवाइजरी, 50 लोगों को मिली मजलिस की इजाजत

14/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version