• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड

Writer D by Writer D
04/08/2021
in Business, Main Slider
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लगातार दो दिनों की तेजी के बाद आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन भी भारतीय शेयर बाजार मजबूती के नए रिकॉर्ड बनाने के बाद लगातार आगे बढ़ रहा है। आज भी शेयर बाजार में जबरदस्त पॉजिटिव सेंटिमेंट्स बने रहने के आसार दिख रहे हैं, जिसका असर शेयर बाजार की लगातार तेजी के रूप में नजर आ रहा है।

आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने कारोबार की शुरुआत ही ऑल टाइम हाई के नए रिकॉर्ड के साथ की। सेंसेक्स आज 247.86 अंक की तेजी के साथ पहली बार 54 हजार का स्तर पार कर तेजी का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 54,071.22 अंक के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 64.50 अंक की उछाल के साथ 16,195.25 अंक के स्तर पर ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाकर आज के कारोबार की शुरुआत की।

आज भी नहीं हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, चेक कर लें अपने शहर के रेट

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को भी शेयर बाजार के दोनों सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी ने मजबूती दिखाते हुए न केवल ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया था, बल्कि क्लोजिंग का भी अभी तक के सर्वोच्च स्तर का रिकॉर्ड बनाया था। जबरदस्त लिवाली के कारण बीएसई का सेंसेक्स 872.73 अंक की तेजी के साथ 53,823.36 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई का निफ्टी भी 245.60 अंक चढ़कर 16,130.75 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

आज प्री-ओपनिंग सेशन में भी शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई थी। सेंसेक्स 173.45 अंक की मजबूती के साथ 0.32 फीसदी उछलकर 53,996.81 अंक के स्तर पर खुला था। वहीं प्री ओपनिंग सेशन में निफ्टी 0.14 फीसदी की उछाल के साथ 22.70 अंक चढ़ कर 16,153.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

पहलवानों ने किया कमाल, रवि दहिया और दीपक पुनिया पहुंचे सेमीफाइनल में

लगातार हो रही खरीदारी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी लगातार रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहे हैं। अभी निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 35 शेयर मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान में और 12 शेयर गिरकर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। शुरुआती 45 मिनट के कारोबार के बाद सेंसेक्स सुबह 10 बजे 468.41 अंक की मजबूती के साथ 54,291.77 अंक के स्तर पर और निफ्टी 126.95 अंक उछल कर 16,257.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी को ध्वजारोहण से रोकने की साजिश, एजेंसी अलर्ट

Next Post

जंगल में मिला दस वर्षीय मासूम का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post
murder

जंगल में मिला दस वर्षीय मासूम का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

यह भी पढ़ें

Lakhimpur Kheri violence

लखीमपुर हिंसा: यूपी सरकार ने मृतकों के परिवार को 45 लाख- नौकरी देना का किया वादा

04/10/2021
किन्नर संन्यासी

कोरोना संक्रमण का खात्मा करने के लिए संगम तीरे धूनी रमाएंगे किन्नर संन्यासी

02/11/2020
SBI

कल से लगातार 6 दिनों तक बंद रहेंगा SBI, आज ही निपटा लें जरूरी काम

22/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version