• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी को ध्वजारोहण से रोकने की साजिश, एजेंसी अलर्ट

Writer D by Writer D
04/08/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi Sitharaman

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

15 अगस्त के मौके पर अलगाववादी तत्वों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ध्वजारोहण से रोकने की साजिश रची है। इस बाबत सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने किसानों और उनके समर्थकों से अपील की है कि ट्रैक्टर से दिल्ली की सड़कें जाम कर दें ताकि पीएम झंडा ना फहरा सकें। खुफिया सूत्रों ने दावा किया कि पन्नू ने पंजाब, कश्मीर, असम और महाराष्ट्र के किसानों को तिरंगा न फहराने को कहा है।

गौरतलब है कि इसी साल गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों के एक हिंसक वर्ग ने लाल किले पर धर्म विशेष का ध्वज लहरा दिया था। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हिंसा को अंजाम दिया गया था।

सीएम योगी ने किया मां पाटेश्वरी का दर्शन, गौवंशों को खिलाया चारा

उधर, दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने 15 अगस्त की सुरक्षा व्यवस्था पर मीटिंग की। अस्थाना ने एक मीटिंग में कहा था कि बीते 26 जनवरी जैसी घटना फिर से नहीं होनी चाहिए। 15 अगस्त शांतिपूर्ण होना चाहिए। कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की बाधा न हो। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम संपन्न होने चाहिए।

राकेश अस्थाना ने दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ विशेष सुरक्षा समीक्षा बैठक की. इस बैठक में स्पेशल सेल के 3 डीसीपी, स्पेशल सीपी स्पेशल सेल, सभी जिला संयुक्त सीपी और सभी डीसीपी मौजूद रहे। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आतंकवादी हमले को भी अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस को गहनता से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि सुरक्षा एजेंसियों ने भी दिल्ली में 15 अगस्त के पहले और मानसून सत्र के बीच की अवधि को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के मुताबिक ‘ड्रोन जेहाद’ कर दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम दिया जा सकता है। दिल्ली को दहलाने की साजिश रची जा रही है। 15 अगस्त से पहले पाकिस्तान समर्थित आतंकी और अराजक तत्व दिल्ली को दहला सकते हैं।

सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस को आगाह किया है कि अगस्त में ही जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटी थी। ऐसे में इस दिन ही आतंकी राजधानी दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हैं।

Tags: 15 Augustdelhi newsDelhi Police Commissioner Rakesh AsthanaNational newspm moditractor rally
Previous Post

आज भी नहीं हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, चेक कर लें अपने शहर के रेट

Next Post

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Next Post
Share Market

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें

Masood Azhar

भारत में आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को हार्ट अटैक, जानें कहा है छिपा

26/12/2024
Sonakshi Sinha

प्रेग्नेंसी की बात पर सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये मजेदार जवाब

06/07/2024
Sawan

जानें भगवान शिव को क्यों चढ़ाया जाता है भांग-धतूरा, पढ़ें पौराणिक कथा

02/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version