• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देह व्यापार में जबरन धकेली गई थी बांग्लादेशी महिला, BSF ने बचाया

Writer D by Writer D
04/08/2021
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय
0
BSF

BSF

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दक्षिण बंगाल फ्रंटियर पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा को अवैध तरीके से पार करने की कोशिश करते एक बांग्लादेशी महिला व उसके दो बच्चों को पकड़ा है।

अधिकारियों ने बताया कि तीनों को मंगलवार उस वक्त पकड़ा गया जब वे बीएसएफ की सीमा चौकी अमुदिया, 112वीं बटालियन के इलाके से सीमा लांघ कर भारत से बांग्लादेश जाने की कोशिश कर रहे थे। पूछताछ में महिला ने दावा किया कि एक बांग्लादेशी युवक ने उसे भारत में काम दिलाने का झांसा देकर यहां लाया और उसे गुजरात के सूरत में देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। महिला अब इस धंधे से निकलकर वापस बांग्लादेश लौट रही थी।

बीएसएफ की ओर से जारी बयान में बताया गया कि नियमित गश्त ड्यूटी के दौरान जवानों ने कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधि देखी, जो बांग्लादेश की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। बीएसएफ पार्टी ने उन्हें रोका और पहचान पत्र मांगा, तो वे अपनी पहचान साबित करने के लिए कोई कानूनी दस्तावेज पेश करने में विफल रहे।

दुष्कर्म के बाद हत्या की शिकार बनी बच्ची के माता-पिता से मिले राहुल गांधी

तब पार्टी ने महिला व उसके साथ दो बच्चे को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार महिला का नाम सानिया बेग़म (28) है। महिला ने दावा किया कि वह बांग्लादेश के नरेल जिले की निवासी है। उसके साथ पकड़े गए बच्चे की उम्र दो व पांच वर्ष है।

इधर, 112वीं वाहिनी बीएसएफ के कमांडेंट नारायण चंद्र ने अपने जवानों की उपलब्धियों पर खुशी व्यक्ति करते हुए उनकी पीठ थपथपाई, जिसके परिणाम स्वरूप तीन बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि यह केवल ड्यूटी पर उनके सैनिकों द्वारा प्रदर्शित सतर्कता के कारण ही संभव हो सकता है। उन्होंने बताया कि दक्षिण बंगाल फ्रंटियर ने मानव तस्करी के विरुद्ध एक सख्त रुख अपनाया हुआ है, जिसमें हमारी बटालियन उनका भरपूर साथ दे रही है।

Tags: Bengal Newscrime newshuman traffiking
Previous Post

दुष्कर्म के बाद हत्या की शिकार बनी बच्ची के माता-पिता से मिले राहुल गांधी

Next Post

पीएम मोदी ने लवलीना को दी बधाई, बोले- उनकी सफलता भारतीयों के लिए प्रेरणा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
Silkyara Tunnel Accident
उत्तराखंड

सिल्क्यारा टनल में फिर हुआ बड़ा हादसा, एक श्रमिक की मौत

16/07/2026
Uttarakhand is painted in the color of greenery on Harela festival
Main Slider

हरेला पर्व पर हरियाली के रंग में रंगा उत्तराखंड, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

16/07/2026
Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Next Post
pm modi

पीएम मोदी ने लवलीना को दी बधाई, बोले- उनकी सफलता भारतीयों के लिए प्रेरणा

यह भी पढ़ें

Zelensky

Ukraine-Russia War: जंग के बीच रूस ने दिया वार्ता का प्रस्ताव, यूक्रेन ने कही ये बात

27/02/2022
horoscope

25 सितंबर राशिफल: इन राशिवालों के पास होगा माता लक्ष्मी का आगमन

25/09/2021
ओमपुरी

ओमपुरी के 70वें जन्मदिन पर यूट्यूब चैनल लॉंच, भावुक हुई पत्नी नंदिता

18/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version