Main Sliderअंतर्राष्ट्रीयक्राइम

कट्टरपंथियों की भीड़ ने हिन्दू मंदिर में की तोड़फोड़, मुख्य द्वार पर लगायी आग

पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में बुधवार को हिन्दू मंदिर में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान मंदिर में स्थित मूर्तियों की तोड़फोड़ के बाद मुख्य द्वार पर आग लगा दी गई।

पुलिस अधिकारी आसिफ रजा ने बताया कि मंदिर पर हमला करने के बाद भीड़ ने मंदिर की पास की सड़क को भी ब्लॉक कर दिया। यह मंदिर रहीम यार खान जिले के भोंग शहर में स्थित है।

दरअसल इस हफ्ते की शुरुआत में एक हिन्दू नाबालिग लड़के ने मदरसे को अपवित्र कर दिया था और कोर्ट ने इस मामले में लड़के को जमानत दे दी थी। हिन्दू मंदिर पर हमला करने वाली भीड़ का आरोप है कि इस हिन्दू लड़के ने ईशनिंदा की है और उसे मौत की सजा दी जानी चाहिए।

पेगासस जासूसी मामले में CJI ने याचिकाकर्ताओं से पूछा सवाल- FIR क्यों नहीं की?

हिन्दू समुदाय के नेता रमेश कुमार ने ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए बताया कि अब स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है।

Related Articles

Back to top button