• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के गरीब परिवारों को जोड़ा जाएगा आयुष्मान/जन आरोग्य योजना से : सहगल

Desk by Desk
20/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
नवनीत सहगल

नवनीत सहगल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले प्रत्येक परिवार को आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़ा जायेगा।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने मंगलवार को यहां बताया कि प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले प्रत्येक परिवार को आयुष्मान भारत/मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़ा जायेगा।

उन्होंने बताया कि इसके लिए निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। गरीबी रेखा के नीचे सभी परिवारों को इस योजना से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा आवश्यक कार्रवाई कर रही है। प्रदेश सरकार आयुष्मान भारत योजना से वंचित लगभग दो करोड़ परिवारों को भी आयुष्मान भारत/मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़ने के लिए निरन्तर प्रयासरत है।

स्कूल पहुंची दो छात्राएं निकली कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप, किया होम क्वारंटाइन

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण दर में लगातार गिरावट आ रही है। लेकिन यह समय और अधिक सावधान रहने का है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत देश के शहरी क्षेत्रों के रेहड़ी, पटरी, ठेले वाले, खोमचे वाले आदि लोगों को बैंकों से जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने सोमवार को इसकी समीक्षा की थी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत प्रधानमंत्री 27 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में पांच लाख से अधिक ठेले वाले, रेहड़ी वाले तथा छोटे-छोटे खोखे वाले, खोमचे वालों से संवाद करेंगे।

श्री सहगल ने बताया कि प्रधानमंत्री प्रदेश के 651 नगर निगमों में लगभग तीन लाख रेहड़ी/ठेले/ खोमचे व छोटे-छोटे तीन लाख से अधिक दुकानदारो को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण वितरण करेंगे तथा इनसे संवाद स्थापित करेंगे।

जब तक कोरोना की दवाई नहीं, तब तक कोई ढ़िलाई नहीं : पीएम मोदी

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लखनऊ में उपयोगी एवं महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। लखनऊ में बने सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान का भी लोकार्पण किया।

श्री सहगल ने बताया कि लखनऊ स्थित सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान एवं अस्पताल मुम्बई स्थित टाटा कैंसर इन्स्टीट्यूट की तर्ज पर चलाया जायेगा। यह देश में एक अग्रणी कैंसर संस्थान होगा। यह संस्थान लगभग 805 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इस संस्थान में आई0पी0डी0, ओ0पी0डी0 सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

बांके बिहारीजी के दर्शन किये बिना ही वापस लौटे श्रद्धालु, 7 माह से कर रहे थे इंतज़ार

उन्होंने बताया कि प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियां तेजी से संचालित हो रही है। प्रदेश में विद्यमान 4.35 लाख इकाईयों को आत्मनिर्भर पैकेज के तहत 10,727 करोड रूपये के ऋण स्वीेकृत कर वितरित किये जा रहे हैं। आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार/स्वरोजगार सृजन अभियान में इस वित्तीय वर्ष में 14 मई से आजतक 5.74 लाख नई डैडम् इकाईयों को 15,461 करोड रूपये के ऋण वितरण किया गया है।

Tags: "Pradhan Mantri Swanidhi Yojana24ghante online.comSuper Specialty Cancer InstituteUP Employment / Self Employment Generation Campaignउप्र रोजगार/स्वरोजगार सृजन अभियानप्रधानमंत्री स्वनिधि योजनासुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान
Previous Post

क्या Redmi लॉन्च करेगा iPhone 12 mini के समान एक स्मॉल स्क्रीन फोन?

Next Post

बसपा विधायक बोले- ब्राह्मण होने की कीमत चुका रहे हैं, सीबीआई का छापा ‘राजनीति से प्रेरित’

Desk

Desk

Related Posts

Panchayat Election
Main Slider

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सियासी हलचल

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी के विकास और सुशासन को मिली नई ऊर्जा: रामनाथ कोविंद

14/10/2026
अमेठी

सपा की नीतियों से नाराज होकर तीन विधायकों ने छोड़ा साथ: पंकज चौधरी

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव पर न्यायालय के निर्णय का पूरा सम्मान, आदेश के अध्ययन के बाद तय होगी आगे की दिशा : ओम प्रकाश राजभर

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर, ड्रोन से एंटी लार्वा छिड़काव

14/10/2026
Next Post
बसपा विधायक BSP MLA

बसपा विधायक बोले- ब्राह्मण होने की कीमत चुका रहे हैं, सीबीआई का छापा ‘राजनीति से प्रेरित’

यह भी पढ़ें

CM Yogi

यूपी सरकार व यामानाशी के बीच ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक पर ऐतिहासिक समझौता

26/02/2026
Suicide

युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

10/10/2022
bharti singh

कॉमेडियन भारती सिंह का खुलासा, गलत तरीके से छूते थे लोग

17/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version