• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

24 घंटे में सक्रिय होगा मानसून, इन जिलों में बारिश की संभावना

Writer D by Writer D
06/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
Rain

Monsoon

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। 24 घंटे के बाद आपको उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने 19 जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। बंगाल की खाड़ी में हवाओं के बढ़ते दबाव में कमी आने के बाद बीते 3 दिनों से प्रदेश में कुछ खास बारिश नहीं हो सकी है। कई जिलों में हल्की बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। अभी 24 घंटे तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। उसके बाद बारिश होगी। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, खाड़ी क्षेत्र में अचानक बदली हवा की वजह से एकाएक मौसम में भी बदलाव हो गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले का सर्वाधिक तापमान 37.7 डिग्री रहा। इटावा जिले में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार 1 दिन बाद मौसम दोबारा सक्रिय हो सकता है। इसकी वजह बंगाल की खाड़ी से आने वाली दक्षिणी पूर्वी हवाएं हो सकती हैं। हालांकि इन हवाओं का असर दक्षिणी पश्चिमी क्षेत्रों में कब तक रहेगा। इसके बारें में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। आज सुबह से बादल छाए हुए हैं, जो शाम तक ऐसे ही बने रह सकते हैं।

पदक से चूकी महिला हॉकी टीम, PM मोदी बोले- शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद रखेंगे

न्यूनतम तापमान वाले 5 जिले प्रदेश के पांच जिलों में सबसे कम तापमान रिकार्ड किया गया है। इटावा में 22.2 डिग्री सेल्सियस, अलीगढ़ में 24.5 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरनगर में 24.8 डिग्री सेल्सियस, आगरा में 25.4 डिग्री सेल्सियस और हरदोई में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

प्रदेश के पांच जिलों में सबसे अधिक तापमान रिकार्ड किया गया है। लखीमपुर में 35.7 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में 34.9 डिग्री सेल्सियस, बरेली में 34.2 डिग्री सेल्सियस, बहराइच में 34.0 डिग्री सेल्सियस और लखनऊ में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग की तरफ से मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, पीलीभीत, बरेली, बहराइच, संत कबीर नगर, लखनऊ, कानपुर नगर, मैनपुरी, गोरखपुर, मऊ, बलिया, बनारस, प्रयागराज, फतेहपुर, झांसी, हाथरस, आगरा और औरैया जिले में बारिश होने की संभावना जताई गई हैं।

Tags: monsoon in upmonsoon newsmonsoon updatesWeather NewsWeather updates
Previous Post

पोर्नोग्राफी केस: शर्लिन चोपड़ा को पुलिस ने भेजा समन, आज होगी पूछताछ

Next Post

पेट्रोल की कीमतों 20वें दिन भी स्थिरता, जानें डीजल के दाम बढ़े या घटे

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिकों के लिए बड़ा तोहफा! CM योगी ने किया ऐसा ऐलान, बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी

01/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पेयजल, सिंचाई व राहत प्रबंधन में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार्य नहीं : मुख्यमंत्री योगी

01/05/2026
Ajay Rai
Main Slider

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती

01/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की सौगात, 15 दिन तक टोल-फ्री रहेगा गंगा एक्सप्रेसवे

01/05/2026
Main Slider

शनिवार को मोबाइल पर आएगा अलर्ट मैसेज, घबराएं नहीं

01/05/2026
Next Post
petrol-diesel

पेट्रोल की कीमतों 20वें दिन भी स्थिरता, जानें डीजल के दाम बढ़े या घटे

यह भी पढ़ें

Jagadguru Rambhadracharya

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को देहारादून से दिल्ली AIIMS किया रेफर

14/02/2024
kadha

ठंड से बचाकर हमेशा आपको सेहतमंद रखेगा काढ़ा, देखें बनाने का तरीका

27/01/2022
Aryan Khan

किंग खान के बेटे आर्यन को ‘जेल’ या ‘बेल’ पर फैसला आज

07/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version