• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हंगामे की भेंट चढ़ा प्रश्नकाल, राज्यसभा की कार्रवाई सोमवार तक स्थगित

Writer D by Writer D
06/08/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rajya Sabha

Rajya Sabha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राज्य सभा में आज विपक्षी दलों के सदस्यों ने पेगासस जासूसी मामले और किसान आंदोलन को लेकर भारी शोरगुल और हंगामा किया जिससे शून्य काल और प्रश्न काल सुचारु रूप से संचालित नहीं हो सके और सदन की कार्यवाही सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

पूर्वाह्न 11 बजे उप सभापति हरिवंश ने जैसे ही शून्यकाल की घोषणा की वैसे ही कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के सदस्य सदन के बीच में आ गए और नारेबाजी करने लगे। तृणमूल के सदस्य अपने हाथों में प्ले कार्ड लिए हुए थे।

इस दौरान वामपंथी दलों, शिरोमणि अकाली दल, राष्ट्रीय जनता दल और शिवसेना के सदस्य अपनी सीटों के निकट खड़े थे।

श्री हरिवंश ने कहा कि किसान आंदोलन और पेगासस मुद्दे को लेकर नियम 267 के तहत आज नौ नोटिस दिए गए है। सभापति इन मुद्दों पर पहले ही ध्यानाकर्षण और लघु चर्चा की अनुमति दे चुके हैं। विपक्षी दलों के सदस्यों को संसदीय कार्य मंत्री के साथ बैठक कर समय निर्धारित करना चाहिए।

SC ने रिलायंस-फ्यूचर ग्रुप को दिया बड़ा झटका, 24 करोड़ की डील पर लगाई रोक

हंगामे के दौरान ही शून्यकाल चलाने का प्रयास किया गया लेकिन शाेरगुल के कारण स्पष्ट रूप से कुछ नहीं सुना जा सका। सदस्यों के हंगामा जारी रखने पर सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

दोबारा जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो पीठासीन अधिकारी सुरेन्द्र सिंह नागर ने घोषणा की कि कार्य मंत्रणा समिति की आज 1300 बजे होने वाली बैठक के समय में परिवर्तन किया गया है और अब यह 1215 बजे होगी।

इसके बाद श्री नागर ने प्रश्न काल की घोषणा करते हुए प्रश्न पूछने के लिए सदस्य का नाम पुकारा लेकिन शोरशराबे के कारण कुछ भी स्पष्ट रूप से सुनायी नहीं दिया। करीब नौ मिनट तक चले प्रश्न काल के दौरान रेल राज्य मंत्री राव साहब दानवे और कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदजाले ने सदस्यों के प्रश्नाें के उत्तर भी दिये लेकिन तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस सदस्यों के सदन के बीच में आकर शोरशराबा करने के कारण कुछ भी साफ सुनायी नहीं दिया।

विपक्षी सदस्यों का शाेरशराबा बढ़ते जाने पर श्री नागर ने सदन की कार्यवाही सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

Tags: delhi newsMonsoon SessionNational newspolitical newsrajyasabha news
Previous Post

खराब खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार डीसीएम, दो मैकेनिक की मौके पर मौत

Next Post

RBI ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4 फीसदी पर बरकरार

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

हर सर्वश्रेष्ठ SMC को मिलेगा 10 लाख का इनाम, CM ने लॉन्च किया SACH पोर्टल

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Next Post

RBI ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4 फीसदी पर बरकरार

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

जो कहते हैं कि हम बटे पड़े हैं, वे आकर देखें- सारे घाट पटे पड़े हैंः स्वामी चिदानंद सरस्वती

14/01/2025
68,000 KGBV girls came on stage together

एक साथ मंच पर उतरीं KGBV की 68,000 बालिकाएं, सामाजिक बुराइयों पर करारा प्रहार

28/09/2025

इस दिन एक दूसरे के हो जाएंगे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

15/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version