• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Writer D by Writer D
07/08/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, झारखंड, राष्ट्रीय
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झारखंड के पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात घर में घुसकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने की घटना सामने आई है। यह वारदात सतबरवा थाना क्षेत्र के सतबरवा चट्टी के बदलाया टोला की है।

घटना के वक्त महिला सो रही थी। महिला को गोली कनपटी पर सटाकर मारी गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया और तहकीकात शुरू कर दी है।

घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस का दावा है कि मामले का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार बदलाया टोला में 35 साल की महिला की बीती रात घर में घुसकर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। महिला अपने कमरे में सोई थी।

बताया जाता है कि गोली लगने के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रात में ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

24 घंटों में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 385 आतंकवादी, 210 हुए घायल

पुलिस ने शनिवार की सुबह शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवा दिया। महिला के पुत्र ने बताया कि शुक्रवार की रात 8 बजे के करीब तीन लोग शराब पीने के दौरान झगड़ा कर रहे थे। घटना में इनकी संलिप्तता हो सकती है।

मृतका के 4 बच्चे हैं जिनमें एक पुत्र और तीन नाबालिग बेटियां हैं। पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के लिए कई जगह छापेमारी कर रही है। हत्या से पहले महिला के साथ रेप की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारी इस संबंध में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि इस संबंध में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

अवैध शराब बेचती थी महिला

ग्रामीणों और पुलिस का कहना है कि मृत महिला अपने घर पर ही महुआ की अवैध शराब बेचा करती थी। उसके घर पर हर दिन बड़ी संख्या में लोग शराब पीने भी आया करते थे। शक यह भी है कि किसी शराबी से मृतका का विवाद हो गया होगा और उसने महिला को घर में घुसकर गोली मार दी होगी। पुलिस तमाम पहलुओं के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि हत्या की गुत्थी जल्द ही सुलझा ली जाएगी।

Tags: crime newsJharkhand news
Previous Post

भारत की झोली में आया सातवां मेडल, बजरंग पूनिया ने जीता कांस्य पदक

Next Post

नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, CM योगी बोले- जय हो…

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम धामी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Raksha Bandhan Gifts
Main Slider

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

21/06/2026
Rain
Main Slider

सपने में बारिश में भीगना इस बात का संकेत, जानकर हो जाएंगे हैरान

21/06/2026
Next Post
Cm yogi

नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, CM योगी बोले- जय हो...

यह भी पढ़ें

Rape

पति के सामने बदमाशों ने पत्नी के साथ किया गैंगरेप, जेवरात व नकदी लूटकर फरार

31/03/2021
Mahindra

नवरात्रि से शुरू होगी Mahindra XUV 700 की बुकिंग, इतनी है कीमत

30/09/2021
Subrata Pathak

‘वोदका छोड़ दें ताकि आपकी बुद्धि ठीक रहे’, खैनी वाले बयान पर सुब्रत पाठक का अखिलेश पर पलटवार

09/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version