• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

13 साल बाद ओलंपिक में बजा भारत का राष्ट्रगान, करोड़ों देशवासी हुए भावुक

Writer D by Writer D
07/08/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत के लिए शनिवार 7 अगस्त का दिन गौरवान्वित करने वाला और खुशियों से भरा रहा. पूरे देश को इस पल का इंतजार था. टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचा और 100 साल में पहली बार ओलंपिक में भारत को ट्रैक एंड फील्ड का गोल्ड मेडल दिलाया. करीब 13 साल के बाद ओलंपिक में भारत का राष्ट्रगान जब बजा, तो करोड़ों देशवासी भावुक हो गए.

हरियाणा के पानीपत के रहने वाले ‘आर्मी मैन’ नीरज चोपड़ा ने जैवेलिन थ्रो में गोल्ड जीता. यह टोक्यो ओलंपिक में भारत का पहला और व्यक्तिगत स्पर्धा में ओलंपिक गेम्स का ओवरऑल दूसरा स्वर्ण पदक है. उनसे पहले शूटर अभिनव बिंद्रा ने 2008 ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था. नीरज ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद तिरंगा लेकर मैदान का चक्कर लगाया और इसका जश्न मनाया.

121 साल बाद एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स में ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं. नीरज चोपड़ा ने फाइनल मुकाबले में 87.58 मीटर दूर भाला फेंक सोने का तमगा हासिल किया. फाइनल में कोई भी एथलीट नीरज चोपड़ा के आसपास नजर नहीं आया. नीरज चोपड़ा एकलौते खिलाड़ी रहे जिनका थ्रो 87 मीटर से ऊपर रहा. चेक रिपब्लिक के जाकुब वैडेलीच 86.67 मीटर और वितेस्लाव वेसली 85.44 मीटर की दूरी के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे.

भारतीय सेना में कार्यरत नीरज को ओलंपिक से पहले ही पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा था और यह 23 वर्षीय एथलीट उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरा. क्वालीफिकेशन में अपने पहले प्रयास में उन्होंने 86.59 मीटर भाला फेंककर शीर्ष पर रहकर फाइनल में जगह बनाई थी. फाइनल में उन्होंने पहले प्रयास में 87.03 मीटर भाला फेंका था और वह शुरू से ही पहले स्थान पर चल रहे थे. भारत ने पहली बार एंटवर्प ओलंपिक में एथलेटिक्स में भाग लिया था लेकिन तब से लेकर रियो 2016 तक उसका कोई एथलीट पदक नहीं जीत पाया था.

Tags: neeraj chopratokyo olympic 2020Tokyo Olympic 2021
Previous Post

कोविड संक्रमण की चेन तोड़ने में टेस्टिंग की है महत्वपूर्ण भूमिका : योगी

Next Post

नीरज चोपड़ा की जीत पर झूमा पूरा देश, PM मोदी बोले- ये उपलब्धि हमेशा याद रहेगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Next Post
neeraj chopra

नीरज चोपड़ा की जीत पर झूमा पूरा देश, PM मोदी बोले- ये उपलब्धि हमेशा याद रहेगी

यह भी पढ़ें

vaccinate

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस जिले में केवल महिलाओं का होगा टीकाकरण

05/03/2021
CM Yogi

जनता दर्शन में बोले सीएम योगी- पीड़ितों की मदद में न हो विलंब

20/05/2023
CM Dhami

ई-रूपी प्रणाली राज्य के अन्नदाताओं के लिए एक नई पहल: सीएम धामी

17/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version