• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोविड संक्रमण की चेन तोड़ने में टेस्टिंग की है महत्वपूर्ण भूमिका : योगी

Writer D by Writer D
07/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोविड-19 से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संक्रमण में तेजी से गिरावट दर्ज हुई है, किन्तु यह अभी समाप्त नहीं हुआ। इसलिए कोरोना से बचाव के सम्बन्ध में पूरी सतर्कता बरतना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर एक बैठक में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 28 नये मामले सामने आए हैं। इस दौरान 58 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में प्रदेश में कोविड के एक्टिव मामलों की संख्या 586 है।

आज जनपद अलीगढ़, अमेठी, एटा, फिरोजाबाद, गोण्डा, हाथरस, मीरजापुर, पीलीभीत और प्रतापगढ़ में कोविड का एक भी मरीज नहीं है। विगत 24 घण्टों में प्रदेश में 2,54,007 कोविड टेस्ट किये गये। अब तक राज्य में 6 करोड़ 72 लाख 21 हजार 784 कोरोना टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं। प्रदेश में कोविड संक्रमण की रिकवरी दर 98.6 प्रतिशत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड संक्रमण की चेन को तोड़ने में टेस्टिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके दृष्टिगत टेस्टिंग कार्य पूरी क्षमता से संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 02 लाख 50 हजार सैम्पल की जांच की जाए।

नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, CM योगी बोले- जय हो…

मुख्यमंत्री ने कोविड वैक्सीनेशन कार्य को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में वैक्सीनेशन एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है। इसके दृष्टिगत सभी टीकाकरण केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। कोविड वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण को प्रोत्साहित किया जाए। बैठक में अवगत कराया गया कि प्रदेश में विगत दिवस तक 05 करोड़ 32 लाख 95 हजार 533 वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा के संस्थानों में पठन-पाठन का कार्य प्रारम्भ किया जाना है। उन्होंने निर्देशित किया कि इसके दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी सोमवार को स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाहकार समिति की बैठक आहूत कर शिक्षण संस्थानांे की समयावधि तथा संस्थानों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराए जाने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देशों को तय किया जाए।

जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वैक्सीन को मिली मंजूरी, अब भारत के पास 5 टीके

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के सम्बन्ध में भविष्य के आकलन के दृष्टिगत चिकित्सा सुविधाओं को तेजी से सुदृढ़ किया जाए। पीकू तथा नीकू बेड तीव्र गति से स्थापित किये जाएं।

Tags: cm yogicm yogi on coronacorona vaccination in upteam-9
Previous Post

नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, CM योगी बोले- जय हो…

Next Post

13 साल बाद ओलंपिक में बजा भारत का राष्ट्रगान, करोड़ों देशवासी हुए भावुक

Writer D

Writer D

Related Posts

Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Next Post

13 साल बाद ओलंपिक में बजा भारत का राष्ट्रगान, करोड़ों देशवासी हुए भावुक

यह भी पढ़ें

Road Accident

ट्रेलर ने मारी बाइक को टक्कर, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

10/02/2023
fall of the high-tension wire

हाईटेंशन तार गिरने से पंडाल में फैला करंट, चार बरातियों की मौत

29/05/2021
Electricity

123 साल पुराने उपभोक्ताओं पर बकाया है 2000 करोड़ का बिजली बिल, नोटिस पहुंचने पर मचा हड़कंप

31/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version