• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जल शक्ति मंत्री बोले- गांवों तक जल पहुंचे, इसके पहले मैं पहुंचा

Writer D by Writer D
08/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, बलिया, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ने रविवार को बलिया में बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने हवाई सर्वेक्षण करने के बाद जिला प्रशासन के साथ बैठक कर सतर्क रहने के निर्देश दिए। कहा कि बलिया में अभी तक पन्द्रह गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। यहां के जनता की चिंता सरकार कर रही है। सभी सुविधाएं दी जाएंगी।

जलशक्ति मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों को अपने हवाई सर्वेक्षण की जानकारी देते हुए कहा कि गांवों तक जल पहुंचे, इसके पहले मैं पहुंचा। जनता को प्राकृतिक आपदा से बचाएंगे। कोई कष्ट नहीं होने देंगे। बलिया को सुरक्षित करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों राजस्थान के कोटा से 22 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

जिसके कारण चंबल नदी में नौ मीटर तक जलस्तर बढ़ गया है। वहां से होते हुए पानी यमुना में पहुंचा है। फिर प्रयागराज में गंगा में मिल गया है। उधर, बेतवा में भी तीन लाख क्यूजिक मीटर छोड़ा गया है, जिससे सहायक नदियों से होते हुए पानी गंगा में पहुंचा है। इन वजहों से गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यहां आया हूं। बोले, बलिया में दो बड़ी नदियां और दो छोटी नदियां हैं।

प्रदेश में थ्री टी ट्रेस, टेस्ट व ट्रीट अभियान से कोरोना संक्रमण में आई कमी : सहगल

नदियों का मिलन होने के कारण बलिया में जलस्तर दो मीटर बढ़ गया है। मंत्री ने कहा कि यहां की दो तहसीलों बैरिया के दस गांव और सदर के पांच गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इसमें कुछ गांव चारों तरफ से घिर गए हैं। ऊपर से मैंने हवाई सर्वेक्षण किया है। दो सौ परिवारों को एनएच पर शिफ्ट किया गया है। अभी कोई हानि नहीं हुई है। कहा कि बाढ़ को देखते हुए 34 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात कर दी गई हैं। जिले में 198 नावों की व्यवस्था की है। पीएसी भी तैनात कर दी गई है। गोताखोरों का चिन्हांकन कर लिया गया है। बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन चुस्त।

प्रभावितों में राहत पैकेट वितरित होंगे

सरकार ने तय किया है कि सबको तीन प्रकार के राशन। दस किलो आटा, चावल, नमक, चना, दस किलो आलू। राहत सामग्री वितरण शुरू। फूड पैकेट भी दिए जाएंगे। कपड़े भी वितरित किए जाएंगे। प्रधानों के साथ मिलकर साफ सफाई पर भी ध्यान। गांवों में मेडिकल किट वितरित किए जाएंगे। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पशुओं के चारे की भी व्यवस्था कर ली गई है। कहा कि ब्लाक और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनेगा।

समय से किए बाढ़ से बचाव के प्रबंध: महेन्द्र सिंह

जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ने कहा कि पहले की सरकारें बाढ़ आ जाने पर परियोजनाओं पर काम करती थीं। हमारी सरकार समय रहते कार्य करती है। यहां के लिए 12 बड़ी परियोजनाओं को स्वीकृति दी थी। जिसमें से आधा पूरी हुईं हैं। क्योंकि सरकार ने जनवरी में ही बाढ़ बचाव का पैसा रिलीज किया था। जिससे समय से कार्य पूरा हो पाया। इस मौके पर डीएम अदिति सिंह, एडीएम रामआसरे, एसपी विपिन ताडा, सीडीओ प्रवीण वर्मा थे।

Tags: balia newsup news
Previous Post

TGT परीक्षा के साल्वर गैंग के 5 सदस्य रंगे हाथ गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Next Post

पुजारी का 108 किलो मिर्च के पेस्ट से हुआ अभिषेक, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
UP Police SI Exam
Main Slider

यूपी पुलिस भर्ती का अगला चरण शुरू, PET के लिए एडमिट कार्ड जारी

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Consensus reached on Yamuna water dispute
राजनीति

पानी के मुद्दे पर हरियाणा-राजस्थान में बनी सहमति

23/06/2026
Next Post

पुजारी का 108 किलो मिर्च के पेस्ट से हुआ अभिषेक, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

beaten

चुनावी रंजिश में जमकर चले ईंट पत्थर, नौ घायल 

28/05/2021
Raid

गुटखा फैक्ट्रियों में छापा, दो करोड़ रुपये का माल समेत तीन कारोबारी गिरफ्तार

18/07/2022
Salwan Momika

इराकी कुरान जलाने वाले सलवान मोमिका की गोली मारकर हत्या

30/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version