• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नहीं रहे टीवी अभिनेता अनुपम श्याम, सीएम योगी ने जताया दुख

Writer D by Writer D
09/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मनोरंजन, लखनऊ
0
cm yogi-anupam shyam

cm yogi-anupam shyam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रसिद्ध टीवी कलाकार और कई फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता अनुपम श्याम ओझा का लंबी बीमारी के बाद रविवार को मुंबई के निजी अस्पताल में निधन हो गया।

अनुपम यूपी के प्रतापगढ़ के स्टेशन रोड के रहने वाले थे। अनुपम ओझा के निधन से प्रतापगढ़ में शोक की लहर है। अनुपम श्याम उर्फ सज्जन प्रतिज्ञा व बालिका वधू जैसे सुपरहिट सीरियल में भी अभिनय की छाप छोड़ी थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर अनुपम श्याम ओझा के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, ‘सुप्रसिद्ध अभिनेता अनुपम श्याम ओझा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोक संतप्त परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!’

सुप्रसिद्ध अभिनेता अनुपम श्याम ओझा जी का निधन अत्यंत दुःखद है।

मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोक संतप्त परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति!

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 9, 2021

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले अनुपम श्याम ने अपने करियर की शुरुआत साल 1993 में की थी. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा प्रतापगढ़ से ही प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने लखनऊ के भारतेन्दु नाट्य अकादमी से थियेटर की पढ़ाई की। इतना ही नहीं इसके बाद वो दिल्ली के श्रीराम सेंटर रंगमंडल में काम करने लगे। इसके बाद अदाकारी का सपना लिए मुंबई चले गए।

प्रतिज्ञा के ‘ठाकुर सज्जन सिंह’ ने दुनिया को कहा अलविदा, ऑर्गन फेलियर से हुआ निधन

इन फिल्मों व सीरियल में किया अभिनय

अनुपम की प्रसिद्ध फिल्मों में ‘बैंडिट क्वीन’, ‘स्लमडॉग मिलेनियर’, ‘द वॉरियर’, ‘थ्रेड’, ‘शक्ति’, ‘हल्ला बोल’, ‘रक्तचरित’ और ‘जय गंगा’  ‘दस्तक’, ‘दिल से’, ‘लगान’, ‘गोलमाल’ और ‘मुन्ना माइकल’ आदि शामिल हैं। इसके अलावा धारावाहिक ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’, ‘हम ने ले ली शपथ’, ‘कृष्णा चली लंदन’ और ‘डोली अरमानों की’ जैसी टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। टीवी सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ में ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाकर वह घर-घर में पॉपुलर हो गए थे।

Tags: anupam shyam passed awaycm yogiEntertainment newsluckniw newspratapgarh newstv gossipsup news
Previous Post

टैंकर की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

Next Post

पुलिस की जीप ने BJP नेता को रौंदा, सड़क पर तड़पकर हुई मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आगामी पेराई सत्र से पहले एके शर्मा ने चीनी मिल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

20/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों से बोले सीएम योगी- युवाओं को सपा की गुंडागर्दी, उपद्रव व लूट के बारे में बताइए

20/07/2026
Salman Khan
मनोरंजन

सेहत की अफवाहों पर सलमान खान का जवाब, पूछा- ‘आप लोगों की तबीयत कैसी है?’

20/07/2026
Dengue Vaccine
Main Slider

भारत में पहली डेंगू वैक्सीन को मंजूरी, जानें कौन लगवा सकेगा टीका

20/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने लोधेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन कर किया अभिषेक, बच्चों का कराया अन्नप्राशन

20/07/2026
Next Post
baghpat accident

पुलिस की जीप ने BJP नेता को रौंदा, सड़क पर तड़पकर हुई मौत

यह भी पढ़ें

The entire family was found dead

खेत में वृद्व का शव मिलने से सनसनी

03/01/2022
IPL 2020

IPL 2020 : मुंबई ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

25/10/2020
Google

Google डिस्कवर और गूगल न्यूज डाउन, यूजर्स परेशान

31/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version