• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
09/08/2021
in Main Slider, क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश के किश्तवाड़ जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। दोनों ने हाल ही में आतंकवाद का रास्ता चुना था। इनकी पहचान यासिर हुसैन निवासी सोंदर दछन और उस्मान निवासी तांडर दछन के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस सफल ऑपरेशन को सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया है।

बता दें कि ये दोनों आतंकी 5 अगस्त को लापता हो गए थे। आतंकी तंजीमों में शामिल होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद से सुरक्षा एजेंसियां लगातार इन्हें ट्रैक कर रही थीं। इसी बीच 7 अगस्त को पता चला कि दोनों आतंकी हिजबुल में शामिल हो गए हैं।

8 अगस्त को दछन वन क्षेत्र में इनकी मौजूदगी के बारे में इनपुट मिला। इसके आधार पर पुलिस, सेना की 17 आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की 52-बटालियन ने ऑपरेशन शुरू किया। जंगल क्षेत्र में ऑपरेशन के दौरान दोनों आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ और इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है।

हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी गिरफ्तार

आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को दिन में दूसरी सफलता मिली है। इससे पहले पुंछ में सेना, एसओजी पुंछ और बीएसएफ ने एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर बड़ी आतंकवादी साजिश को टाल दिया। इस आतंकी ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद हुआ है। स्वतंत्रता दिवस से पहले इस आतंकी ठिकाने का पता लगना और साजिश को नाकाम करना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।

शूटिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा, इस एक्ट्रेस के सिर पर गिरा मेटल रॉड

बता दें कि विशिष्ट इनपुट पर पुंछ में वन क्षेत्र में सेना, एसओजी पुंछ और बीएसएफ का एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकी ठिकाना मिला, जहां से हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया है। जिसमें दो एके-47, एके-47 की दो मैगजीन, एके-47 के 257 कारतूस, चीन निर्मित एक पिस्टल, पिस्टल की दस मैगजीन व 68 कारतूस, चार ग्रेनेड, डेटोनेटर, दो मोबाइल, बारह मोबाइल चार्जर और दो बैट्री शामिल हैं।

Tags: Hizbul Mujahideenhizbul mujahideen terrorists arrested in kishtwarJammu and KashmirJammu Hindi SamacharJammu News in HindiKashmirkishtwarKishtwar jammu and kashmirLatest Jammu News in HindiTerrorists
Previous Post

जलवायु संकट से लड़ने के लिये मीथेन उत्‍सर्जन में कमी बेहद ज़रूरी

Next Post

तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर लगने से सिपाही की मौत, चालक फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Kolkata: दुर्गा पूजा की खुशियों में मातम, पंडाल ढहने से 17 की मौत; 40 घायल

17/10/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

स्वीडन से CM सैनी का एक्शन, धान भीगने पर अधिकारियों को फटकार

17/10/2026
पंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 270वें दिन 500 ठिकानों पर छापे, 175 लोग काबू

17/10/2026
Main Slider

फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध

17/10/2026
उत्तराखंड

महानवमी पर उत्तराखण्ड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

17/10/2026
Next Post
accident

तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर लगने से सिपाही की मौत, चालक फरार

यह भी पढ़ें

CM Yogi

वैक्सीन कोरोना से बचाव का एक महत्वपूर्ण साधन: सीएम योगी

03/08/2022
Army vehicle

सेना की गाड़ी खाई में गिरी, 9 जवानों की मौत

19/08/2023
Explosion

सुरक्षाबलों के काफिले पर हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत, 18 घायल

07/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version