• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अगर इस जिले में आपका प्लॉट है और निर्माण नहीं करवाया है तो हो सकती है कार्रवाई

Writer D by Writer D
10/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, गाजियाबाद
0
Ghaziabad Development Authority

Ghaziabad Development Authority

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अगर आपका एनसीआर के गाजियाबाद में प्‍लॉट है और अभी तक निर्माण नहीं कराया है तो यह आपके लिए बड़े काम की खबर है।

अगर प्‍लॉट के आवंटित हुए 10 साल से ज्‍यादा हो गए हैं तो गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए जीडीए सर्वे कराकर प्‍लॉटों को चिह्नित कर रहा है। जीडीए के अधिकारियों के अनुसार ऐसे मामलों में आवंटन तक निरस्‍त किया जा सकता है।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की विभिन्‍न योजनाओं में तमाम भूखंड आवंटित किए गए गए हैं। इनमें से बहुत सारे ऐसे हैं, जो 15 साल या इससे पहले आवंटित किए गए हैं, लेकिन अभी तक इनमें निर्माण नहीं हुआ है। ऐसे भूखंडों को चिन्हित करने के बाद जीडीए ने पिछले दिनों सर्वे शुरू कराया है। सर्वे की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार नेहरूनगर, कविनगर, गांधीनगर, शास्‍त्रीनगर और इंदिरापुरम में ऐसे 60 भूखंड चिन्हित किए गए हैं।

काशी में गंगा ने दिखाया रौद्र रूप, घरों में घुसा पानी, छतों पर हो रहा शवदाह

इन भूखंड के मूल आवंटी को नोटिस भेजकर मामले की जांच कराई गई तो पता चला कि 60 आवंटियों में से 45 ने भूखंड को फ्री होल्ड करा लिया था, जबकि 15 ने फ्री होल्ड नहीं कराया है। जीडीए सभी भूखंड स्‍वामियों को अंतिम नोटिस जारी करेगा। जवाब से संतुष्‍ट न होने पर आवंटन निरस्त किया जा सकता है।

मालूम हो कि जीडीए से आवंटित भूखंड पर आवंटन की तिथि से 5 साल तक अनिर्माण शुल्क की छूट है। इसके बाद कुछ शुल्क लेकर यह अवधि 5 साल बढ़ाई जा सकती है, लेकिन इसके बाद भी कोई निर्माण नहीं करता है तो आवंटन निरस्तीकरण का प्रावधान है।

Tags: Ghaziabad Development Authorityghaziabad newsup news
Previous Post

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया मामले में बड़ी कार्रवाई, दो और क्लर्क सस्पेंड

Next Post

योगी सरकार 10 हजार से अधिक बेघर परिवारों को पट्टे पर देगी जमीन, निर्देश जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
ATS commando centre

योगी सरकार 10 हजार से अधिक बेघर परिवारों को पट्टे पर देगी जमीन, निर्देश जारी

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

कांग्रेस का घोषणा पत्र भाजपा के ‘अटल विश्वास पत्र’ की नकल: विष्णु देव साय

06/02/2025

आगरा: मृत शिक्षकों की ग्रेच्युटी भुगतान न होने पर हाईकोर्ट ने मांगा विभाग से जवाब

13/11/2020
Makeup

घर पर ही इस तरह से करें मेकअप, मिलेगा पार्लर जैसा लुक

08/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version