• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार 10 हजार से अधिक बेघर परिवारों को पट्टे पर देगी जमीन, निर्देश जारी

Writer D by Writer D
10/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
ATS commando centre

ATS commando centre

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार चुनावी साल में 10 हजार से अधिक बेघर परिवारों को पट्टे पर जमीन देने की तैयारी कर रही है। राजस्व परिषद ने जिलाधिकारियों को इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, जिन परिवारों के पास रहने के लिए घर नहीं है, उन्हें ग्राम सभा की अनुपयोगी जमीन पट्टे पर देने की व्यवस्था है। भूमिहीन परिवारों को खेती के लिए जमीन भी पट्टे पर दी जाती है। इसी तरह मछली पालन के लिए पट्टे पर तालाब व कुम्हारी कला से जुड़े लोगों को मिट्टी के लिए भी स्थल आवंटन की व्यवस्था है।

इसी व्यवस्था के तहत परिषद ने इस साल 10,370 बेघर परिवारों को मकान के लिए जमीन पट्टे पर देने का लक्ष्य तय किया है। जबकि भूमिहीनों को 543 हेक्टेयर भूमि पट्टे पर दी जाएगी। गरीबों को आजीविका के लिए 3000 हेक्टेयर में फैले तालाब के मत्स्य पालन पट्टे देने का प्रस्ताव है। कुम्हारी कला के लिए 1355 स्थल पट्टे पर आवंटित किए जाएंगे।

गैस कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ की अब नहीं जरूरत, सेल्फ डिक्लेरेशन ही पर्याप्त : मोदी

परिषद ने ग्राम सभा की अनुपयोगी जमीनों को भूमि सुधार कार्यक्रमों के तहत पट्टे पर आवंटित करने के लिए जिलावार लक्ष्य तय कर दिया है। प्रदेश सरकार ने ग्राम सभा की जमीनों और सार्वजनिक संपत्तियों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने का अभियान भी चला रखा है। अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि भी गरीबों का आशियाने बनाने व उन्हें अजीविका के साधन मुहैया कराने के काम आ सकती है।

पट्टे की सीमा

– मकान बनाने के लिए अधिकतम 1500 वर्ग फीट।

– खेती के लिए अधिकतम 1.26 हेक्टेयर।

– आधे एकड़ से अधिक व दो हेक्टेयर से कम क्षेत्रफल के तालाबों के व्यक्तिगत पट्टे 10 साल के लिए दिए जाते हैं।

– दो हेक्टेयर से अधिक बड़े तालाबों के पट्टे समितियों के पक्ष में किए जाते हैं।

Tags: Latest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in Hindirevenue committeeUttar Pradesh NewsYogi Adityanath
Previous Post

अगर इस जिले में आपका प्लॉट है और निर्माण नहीं करवाया है तो हो सकती है कार्रवाई

Next Post

लाल चौक पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, 5 लोग घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

11 से 13 सितंबर तक बैंक बंद, जरूरी काम अभी निपटा लें

10/09/2026
Sumit Roy
Main Slider

अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय हिरासत में, CID ने घर से उठाया

10/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

25 वर्षों की जनसेवा स्वर्णिम अध्याय, सेवा पखवाड़े में बढ़ेगी जनभागीदारी: केशव मौर्य

10/09/2026
Allegation of distributing expired syrup to flood victims is baseless
उत्तर प्रदेश

बाढ़ पीड़ितों को एक्सपायर्ड सीरप बांटने का आरोप तथ्यहीन

10/09/2026
CM Dhami will inaugurate the first Yamuna Ghat of Uttarakhand
Main Slider

हरिपुर का पुनर्जागरण: सीएम धामी 17 सितंबर को करेंगे उत्तराखंड के पहले यमुना घाट का लोकार्पण

10/09/2026
Next Post
Kashmiri Pandit

लाल चौक पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, 5 लोग घायल

यह भी पढ़ें

चिराग पासवान ने EC को लिखा पत्र, बोले- बिहार कोरोना और बाढ़ से प्रभावित, अभी न कराएं चुनाव

31/07/2020

राष्ट्रपति ने 28 हस्तियों को नारी शक्ति पुरस्कार से किया सम्मानित

08/03/2022
road accident

कार पेड़ से टकराई, दंपत्ति की मौत, चार घायल

13/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version