• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PM मोदी ने वाराणसी प्रशासन से लिया बाढ़ स्थिति का जायजा, मदद का दिया आश्वासन

Writer D by Writer D
11/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय, वाराणसी
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ संबंधी हालात को लेकर प्रधानमंत्री ने यहां के प्रशासन से विस्तृत जानकारी ली। पीएम मोदी फोन कर स्थिति का जायजा लिया और हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

दरअसल, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हुई बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी से यूपी के कई जिलों में नदियां उफान पर हैं। उफनाई नदियों के गुस्से से वाराणसी भी अछूता नहीं है। वाराणसी में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और अभी भी लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। जिससे न केवल शहरी इलाके, बल्कि गांव में भी जलप्रलय जैसे हालात पैदा हो गए हैं। सब्जियों की खेती के लिए खास तौर से मशहूर वाराणसी के रमना गांव की स्थिति तो ऐसी है कि यहां आधे से ज्यादा गांव जलमग्न हो चुके हैं और गांव के खेत के ज्यादातर हिस्से में गंगा का पानी आ जाने से वहां नाव चल रही है।

ग्राम प्रधान की अगुवाई में ग्रामीणों ने तटबंध न बनने की स्थिति में 2022 विधानसभा चुनाव में मतदान के बहिष्कार की चेतावनी भी दे दी है। अब पीएम मोदी ने खुद फोनकर स्थिति का जायजा लिया है।

काशी में गंगा का रौद्र रूप जारी, कॉलोनियों में घुसा पानी, गांव हुए जलमग्न

वाराणसी के रोहनिया विधानसभा का रमना गांव लंका क्षेत्र में आता हैं। बाढ़ की मार गांव की लगभग 40 हजार की आबादी को झेलनी पड़ रही है। गांव को जोड़ने वाले दो मार्ग जलमग्न हो चुके है। सिर्फ एक ही सड़क मार्ग से गांव में आवागमन हो पा रहा है। वाराणसी में गंगा में लगातार बढ़ाव जारी है और गंगा खतरे के निशान से आधे मीटर से भी ऊपर बह रही है। जिसके चलते रमना गांव का आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र, सामुदायिक शौचालय और गंगा किनारे अंत्येष्टि स्थल जलमग्न हो चुके हैं। गांव की 70 प्रतिशत आबादी सब्जियों की खेती पर ही निर्भर करती है लेकिन गंगा में आई बाढ़ के चलते आधे से ज्यादा खेत डूब चुके हैं।

यहां के निवासी सुजीत सिंह ने बताया कि आपदा के बाद मुआवजा के लिए सर्वे अंग्रेजी हुकूमत की तरह होता है, जिससे कभी दो सौ, ढाई सौ या पांच सौ रूपए ही कुछ किसानों को मिल पाता है। उन्होंने बताया कि बगैर तटबंध बनाए उनके गांव में बाढ़ के पानी को रोका नहीं जा सकता। तटबंध बनाने का सर्वे भी पहले हो चुका है। अभी के बाढ़ में इस बार कोई भी विधायक या मंत्री या अधिकारी उनके गांव में नहीं आया है। जबकि गांव में बाढ़ आए एक हफ्ते से अधिक हो चुका है।

Tags: delhi newsflood in UPflood in varanasipm modiup newsvaranasi news
Previous Post

किन्नौर में भीषण भूस्खलन, यात्रियों से भरी बस मलबे में दबी

Next Post

विकेंड लॉकडाउन में सीएम योगी दे सकते है राहत, अधिकारियों को दिये ये निर्देश 

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post
Yogi

विकेंड लॉकडाउन में सीएम योगी दे सकते है राहत, अधिकारियों को दिये ये निर्देश 

यह भी पढ़ें

cm yogi

गुंडा टैक्स सपा सरकार का संस्कार था : सीएम योगी

04/09/2025
The government will make cow shelters self-reliant.

गौमाता को मिले राष्ट्र माता का दर्जा, लखनऊ में सपा का बड़ा महासम्मेलन

23/07/2026
Kajal Aggarwal Gautam Kichlu Honeymoon Photos

काजल अग्रवाल ने रेड बैकलेस ड्रेस से इंटरनेट पर लगाई आग

27/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version