• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM के प्रधान सचिव के माता-पिता की हत्या, अलग-अलग कमरों में मिले शव

Writer D by Writer D
12/08/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, झारखंड, राष्ट्रीय
0
CM के प्रधान सचिव के माता-पिता की हत्या

CM के प्रधान सचिव के माता-पिता की हत्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव के आप्त सचिव अरविंद कुमार के माता-पिता की गला रेत कर हत्या कर दी गई। पलामू जिला मुख्यालय मेदनीनगर के कुंड मोहल्ला में उनके आवास पर दोनों की लाश अलग-अलग कमरे में पड़ी मिली। सूचना मिलने पर पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा डॉग स्क्वायड की मदद से मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

शुरुआती छानबीन में घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना रात में हुई या सुबह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों से बुजुर्ग दंपति की रूटीन की जानकारी लेकर छानबीन में जुटी हुई है। छानबीन की दृष्टिकोण से घटनास्थल को सील किया गया है। रांची से एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच रही है।

पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गुरुवार की सुबह सूचना मिली की कुंड मोहल्ला इलाके में एक बुजुर्ग दंपति की लाश उनके कमरे में पड़ी हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंचे। छानबीन के दौरान सामने आया कि बुजुर्ग की लाश बाहर के कमरे में पड़ी थी। जबकि महिला का शव किचन में पड़ा हुआ था। दोनों शव खून से लथपथ थे।

आधी रात में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहली राजधानी, एंकाउंटर में ढेर हुए दो बदमाश

देखने से स्पष्ट हो रहा था कि उनकी हत्या किसी तेज धारदार हथियार से वार कर की गई है। एसपी ने कहा कि घटना का इंपैक्ट बता रहा है कि घर के अंदर हत्या करने की नियत से ही अपराधी घुसे। हालांकि कमरे की अलमारी तोड़ी गई है, लेकिन बुजुर्ग दंपति पर जिस तरह से वार किए गए हैं।

एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि इस कांड को उन्होंने सर्वोच्च प्राथमिकता देकर छानबीन शुरू की है। एक्सपर्ट की टीम रांची से पहुंच रही है। घटनास्थल से सारे एविडेंस कलेक्ट करने के बाद सील हटाई जाएगी। परिजनों से बुजुर्ग दंपति की रूटीन की जानकारी ली गई है।

मृत बुजुर्ग की पहचान राजेश्वर सिंह चंद्रवंशी के रूप में हुई है, जबकि उनकी पत्नी का नाम शर्मिला देवी है। राजेश्वर सिंह चंद्रवंशी रिटायर फौजी रहे हैं। फौज से रिटायर होने के बाद वह राजनीतिक दलों से भी जुड़े रहे। राष्ट्रीय जनता दल में वह लंबे समय से शामिल रहे थे। फौजी राजेश्वर सिंह किसी मामले में बेबाक बोला करते थे।

दर्दनाक हादसा! पुलिस की जीप के पहिए के नीचे आने से मासूम की मौत

फौजी राजेश्वर सिंह चंद्रवंशी के छोटे पुत्र अरविंद कुमार चंद्रवंशी झारखंड के मुख्यमंत्री सचिवालय में कार्यरत हैं। अरविंद कुमार मुख्यमंत्री के आप्त सचिव के सचिव हैं। राजेश्वर सिंह के बड़े पुत्र अरुण कुमार चंद्रवंशी पलामू प्रमंडलीय आयुक्त के यहां कार्यरत है। अरुण कुमार इससे पहले जिला जनसंपर्क कार्यालय में कार्यरत थे।

घटना की सूचना मिलने पर राजेश्वर सिंह चंद्रवंशी के बड़े पुत्र अरुण कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। घटना के बाद से परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल है। चंद्रवंशी समाज के लोग भी बड़ी संख्या में वहां पहुंचे। सभी ने घटना की निष्पक्ष जांच करने और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Tags: crime newshemant sorenJharkhand newsNational news
Previous Post

आधी रात में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहली राजधानी, एंकाउंटर में ढेर हुए दो बदमाश

Next Post

CM योगी ने सहायक शिक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र, नव चयनित शिक्षकों को दिया मंत्र

Writer D

Writer D

Related Posts

Silver Ring
धर्म

कड़ी मेहनत के बाद भी भाग्य नहीं दे रहा साथ, तो धारण करें ये छल्ला

28/05/2026
Hair
फैशन/शैली

बेजान बालों में चमक वापस लाने के लिए लगाएं ये मास्क

28/05/2026
Bread Halwa
खाना-खजाना

मीठे में बनाएं ब्रेड का हलवा, बदल जाएगा मुंह का जायका

28/05/2026
Kakoli Ghosh
राजनीति

बंगाल की राजनीति में हलचल, हार के बाद TMC सांसद काकोली घोष ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

27/05/2026
Next Post
cm yogi

CM योगी ने सहायक शिक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र, नव चयनित शिक्षकों को दिया मंत्र

यह भी पढ़ें

split ends

दोमुंहे बालों से निजात पाने के लिए आज़माएं ये आसान सी टिप्स

14/11/2024
ajwain for weight loss

महिलाओं की इन बीमारियों का इलाज है रसोई में मौजूद ये एक मसाला

03/01/2022
arrested

अवैध शराब की महिला कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

11/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version