• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार ने रचा नया इतिहास, सेंसेक्स 55 हजार के पार, निफ्टी में भी आई तेजी

Writer D by Writer D
13/08/2021
in Business, Main Slider, ख़ास खबर
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय शेयर बाजार ने आज शानदार मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की है। कारोबार शुरू होने के पांच मिनट में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने एकबार फिर तेजी का नया इतिहास रचते हुए 55 हजार का स्तर पार कर लिया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी पहली बार 16,400 अंक के स्तर को पार कर लिया।

सेंसेक्स ने सिर्फ सात कारोबारी दिनों के अंतराल में ही 54 हजार के स्तर से 55 हजार के स्तर में आने में कामयाबी हासिल की है। सेंसेक्स 4 अगस्त को पहली बार 54 हजार के दायरे में पहुंचा था। 4 अगस्त को सेंसेक्स ने 54,071.22 अंक के स्तर पर ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाते हुए कारोबार की शुरुआत की थी और कारोबार के अंत में 546.41 अंक की तेजी के साथ 54,369.77 अंक के स्तर पर दैनिक कारोबार का अंत किया था।

आज बीएसई का सेंसेक्स 67.97 अंक की तेजी के साथ ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 54,911.95 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई के निफ्टी ने भी ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 21.30 अंक की बढ़त के साथ 16,385.70 अंक के स्तर पर आज के कारोबार की शुरुआत की।

पेट्रोल-डीजल की कीमत 27वें दिन भी स्थिर, कच्चा तेल फिर नरम

इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार के दोनों सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी ने दिन भर के कारोबार में नया ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाने के बाद शानदार मजबूती के साथ कारोबार का अंत किया था। बीएसई का सेंसेक्स 318.05 अंक की मजबूती के साथ 54,843.98 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई का निफ्टी 82.15 अंक की बढ़त के साथ 16,364.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

मिले जुले संकेतों के बीच आज प्री-ओपनिंग सेशन में भी शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत ही थी। सेंसेक्स 98.60 अंक की मजबूती के साथ 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 54,942.58 अंक के स्तर पर खुला था। वहीं, प्री ओपनिंग सेशन में निफ्टी 0.05 फीसदी की छलांग के साथ 8.40 अंक मजबूत होकर 16,372.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

डेल्टा प्लस वेरिएंट से हुई पहली मौत, महिला को लग चुकी थी वैक्सीन की दोनों डोज

Next Post

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Matka Kulfi
Main Slider

गर्मियों में ठंडक का एहसास देती है मटका कुल्फी, स्वाद ऐसा कि कम पड़ जाती है तारीफ

18/06/2026
Paan Petha Roll
Main Slider

गर्मियों में बनाएं पान पेठा रोल, किसी भी मामले में नहीं होगी फेल

18/06/2026
Injury Marks
Main Slider

पुराने निशान फेस से हो जाएंगे दूर, ट्राई करें ये उपाय

18/06/2026
Achari Funda
Main Slider

झुलसती गर्मियों में गेस्ट को पिलाएं खास ड्रिंक तो सर्व करें अचारी फनडा

18/06/2026
Jewellery Park
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का व्यापारियों को उपहार, मेरठ में 800 करोड़ से बनेगा ज्वैलरी पार्क

17/06/2026
Next Post
terrorists encounter

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

यह भी पढ़ें

Panchayat election

MLC चुनाव के लिए चार फरवरी से होगा नामांकन, अधिसूचना जारी

03/02/2022
arrested

गोमती नदी में मिले शव के मामले में युवक गिरफ्तार

07/01/2023

अमीर गरीब के खाई मिटाने के लिए आर्थिक संतुलन जरूरी : दिनेश शर्मा

24/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version