• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तालिबान पर भड़का जर्मनी, कहा- नहीं मिलेगी एक फूटी कौड़ी

Writer D by Writer D
13/08/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जर्मनी ने गुरुवार को कहा कि अगर तालिबान देश में सत्ता पर कब्जा करने में सफल हो जाता है तो वह अफगानिस्तान को वित्तीय सहायता भेजना बंद कर देगा। जर्मनी के सरकारी टेलीविजन ZDF से बात करते हुए विदेश मंत्री हेइको मास ने कहा कि तालिबान जानता है कि अफगानिस्तान का अंतरराष्ट्रीय सहायता के बिना काम नहीं चल सकता है।

एसोसिएटडेट प्रेस (एपी) के मुताबिक मास ने कहा, “अगर तालिबान अफगानिस्तान पर पूर्ण नियंत्रण लेता है, शरिया कानून लागू करता है और इसे खिलाफत में तब्दील कर देता है, तो हम इस देश को एक फूटी कौड़ी नहीं भेजेंगे।”

जर्मनी हर साल अफगानिस्तान को 430 मिलियन यूरो की सहायता भेजता है। जर्मनी संघर्ष प्रभावित देश को दान करने वाले सबसे बड़े देशों में से एक है। जब से अंतरराष्ट्रीय सैनिकों ने मई में अफगानिस्तान से अपनी वापसी शुरू की, तालिबान ने बड़े पैमाने पर विभिन्न क्षेत्रों पर नियंत्रण कर लिया है।

Twitter इंडिया से हटे मनीष माहेश्वरी, अब अमेरिका में संभालेंगे काम

हाल ही में, तालिबान ने राजधानी काबुल से 150 किलोमीटर दूर प्रांतीय राजधानी गजनी पर कब्जा कर लिया। जबकि उसने कल यानी गुरुवार को प्रांतीय राजधानी कंधार पर कब्जा कर लिया। यह अफगानिस्तान की 34 में से बारहवीं प्रांतीय राजधानी है जिस पर तालिबान ने कब्जा कर लिया और सरकारी अधिकारियों को हवाई मार्ग से जान बचाकर शहर से भागना पड़ा।

जेडडीएफ के साथ अपने साक्षात्कार में अफगानिस्तान में तालिबान विद्रोहियों के कब्जा करने के बारे में पूछे जाने पर, मास ने अमेरिका के देश से हटने के फैसले का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “अमेरिकी सैनिकों के अफगानिस्तान से वापसी के फैसले का मतलब यह था कि सभी नाटो बलों को भी देश छोड़ना है, क्योंकि अमेरिका के बिना…कोई भी देश अपने सैनिकों को वहां सुरक्षित नहीं रख सकता है।”

चुनाव से पहले BJP को लगा बड़ा झटका, डॉ. राजकुमार त्यागी ने थामा RLD का दामन

मास ने कहा, जर्मनी की सरकार अफगानिस्तान में एक लंबे मिशन पर विचार कर रही थी, लेकिन नाटो के बाहर रहकर यह मुमकिन नहीं हो सका। इस बीच, अफगानिस्तान में बढ़ते खतरे के मद्देनजर विदेश मंत्रालय ने जर्मनों के लिए अपनी गाइडलाइंस बदल दी, उन्हें तत्काल अफगानिस्तान छोड़ने के लिए कहा गया है।

लगभग 20 वर्षों तक जर्मन सैनिकों को अफगानिस्तान में नाटो बल के हिस्से के रूप में तैनात किया गया था। जर्मनी की रक्षा मंत्री एनेग्रेट क्रैम्प-कैरेनबाउर ने रेडियो Deutschlandfunk से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की कि स्थानीय स्तर पर जर्मन सेना के साथ काम करने वाले अफगानों को तालिबान से बचाने के लिए जर्मनी लाया जाएगा।

क्रैम्प-कैरेनबाउर ने कहा, ‘अफगानों को वहां से निकालना हमारी प्रतिबद्धता है’, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अफगानिस्तान में एक “अड़चन” थी, जो उनके निकासी को बाधित कर रही थी। असल में, स्थानीय अधिकारी केवल उन्हीं अफगान नागरिकों को देश छोड़ने की अनुमति देंगे जिनके पास पासपोर्ट है, जो कई के पास नहीं है।

क्रैम्प-कैरेनबाउर ने कहा, “इन यात्रा दस्तावेजों के बिना, अफगान न हवाई अड्डे पर जा सकते हैं और न ही विमान यात्रा कर सकते हैं। जर्मनी का विदेश मंत्रालय अफगान सरकार के साथ इस अड़चन को दूर करने के लिए काम कर रहा है।”

Tags: # world newsafganistan newscrime newsgermany newsinternational Newstaliban news
Previous Post

Twitter इंडिया से हटे मनीष माहेश्वरी, अब अमेरिका में संभालेंगे काम

Next Post

किन्नौर में फिर भूस्खलन की चपेट में आई बस, दो यात्री घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
Main Slider

​पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा

21/10/2026
Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Next Post

किन्नौर में फिर भूस्खलन की चपेट में आई बस, दो यात्री घायल

यह भी पढ़ें

IPL 2020

IPL 2020 : पंजाब ने कोलकाता के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

26/10/2020
SSC

यूपी पॉलिटेक्निक ज्वॉइंट एंटरेंस एग्जाम शेड्यूल जारी, यहां से डाउनलोड करें डेटशीट

04/07/2023
Indresh Kumar

शुक्रवार को पत्थरवार में नहीं मोहब्बतवार में बदले: इंद्रेश कुमार

12/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version