• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BJP विधायक के काफिले पर लोगों ने किया पथराव, बाल-बाल बचे

Writer D by Writer D
14/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुजफ्फरनगर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के सिसौली में शनिवार को किसानों की पंचायत को संबोधित कर वापस लौट रहे बुढाना से भाजपा विधायक उमेश मलिक के काफिले पर कुछ लोगों ने अचानक हमला बोल दिया। पुलिस की मौजूदगी में विधायक की गाड़ी को घेर लिया और कीचड़ फेंकी।

इतना ही नहीं गुस्साए कार्यकर्ताओं ने गाड़ी पर ईंटें बरसाईं। पथराव से गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए। गनीमत रही की गाड़ी में बैठे भाजपा विधायक बाल- बाल बच गए। इस घटना से सिसौली में भाकियू और भाजपा कार्यकर्ताओं में टकराव के हालात हैं, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। विधायक की गाड़ी पर कालिख पोतने और पथराव की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

दरअसल काफिले पर हमले की वारदात भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में हुई। जो राकेश टिकैत का गांव है। भाजपा विधायक का आरोप है कि हमला करने वाले भाकियू के कार्यकर्ता थे, जिन्होंने मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनके काफिले पर हमला कर दिया।

इस साल का 15 अगस्त होगा कुछ खास, सेना के हेलिकॉप्टर करेंगे पुष्पवर्षा

फिलहाल भाजपा विधायक अपने समर्थकों के साथ भोरा थाने में मौजूद है और हमलावरों के खिलाफ तहरीर देने की बात कह रहे हैं। एहतियातन सिसौली गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया हैं।

इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह विधायक को सुरक्षित कस्बे से बाहर निकाला। घटना में पुलिसकर्मियों की वर्दी समेत भाजपाई के कपड़े भी कीचड़ में सन गए। विधायक और केंद्र राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने भौराकलां थाने पहुंचकर तहरीर दी है।

डीएम चंद्र भूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव दी थाने पर पहुंचे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Tags: crime newsmizaffarnagr newsup news
Previous Post

इस साल का 15 अगस्त होगा कुछ खास, सेना के हेलिकॉप्टर करेंगे पुष्पवर्षा

Next Post

CM धामी ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं को किया सम्मानित

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Next Post

CM धामी ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं को किया सम्मानित

यह भी पढ़ें

murder

घर के बाहर सो रहे की अधेड़ की गोली मारकर हत्या

22/10/2021
Zohran Mamdani

मुझे जवाहर लाल नेहरू… जोहरान ममदानी ने विक्ट्री स्पीच में पूर्व पीएम को किया याद

05/11/2025
women arrested

शादी का झांसा देकर पचास हजार ठगने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

27/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version