• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण कर गिनाई सरकार की प्राथमिकताएं

Writer D by Writer D
15/08/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण कर प्रदेश सरकार की विकास प्राथमिकताएं गिनाई। इस दौरान उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के लिए टैबलेट और लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को पद्मश्री देने सहित कई घोषणाएं की।

रविवार को रेसकोर्स रोड स्थित पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सहयोग से राज्य में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। सरकार महिला सशक्तिकरण, युवा रोजगार, पूर्व सैनिक, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के उत्थान के साथ गरीबों के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी के अलावा अन्य क्षेत्रों में स्वरोजगार को लेकर व्यापक प्लान के साथ आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार हर क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए जनता के हित में निर्णय ले रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र के सहयोग से ऑलवेदर सड़क, नमामि गंगे, दिल्ली-देहरादून हाइवे, टिहरी और देहरादून को टनल से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दिवंगत पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा के नाम पर सुंदर लाल बहुगुणा प्रकृति संरक्षण पुरस्कार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कक्षा 10वीं, 12वीं के बच्चों के लिए टैबलेट और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाद्य सामग्री बांटी जाएगी। इसके अलावा प्रख्यात लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को पद्मश्री देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि टनकपुर-बागेश्वर और अल्मोड़ा-पौड़ी को रेललाइन से जोड़ने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खिलाड़ियों के लिए नई खेल नीति बनाई जाएगी। जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर त्रिस्तरीय समिति का गठन किया जाएगा। जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराज्यीय स्तर का बनाया जा रहा है। उधम सिंह नगर के ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट को विकसित किया जा रहा है।हरिद्वार देहरादून रेलवे लाइन का दोहरीकरण का कार्य जल्दी पूरा कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर समय-समय पर चिंता व्यक्त की गई है। सरकार तीर्थ पुरोहितों के अधिकारों व जन भावनाओं का ध्यान रखेगी। सरकार ने प्रदेश के वरिष्ठ नेता मनोहर कांत ध्यानी से सभी वर्गों की राय लेकर रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भू कानून विचार करने के लिए कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी भू-संरक्षण का ध्यान रखेगी और रोजगार संबंधी निवेश का भी ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पलायन व जमीन खरीद-फरोख्त को रोकने के लिए पर्वतीय जिलों में सरकार वेरिफिकेशन ड्राइव शुरू करने जा रही है। इसमें गठित कमेटी सुनिश्चित करेगी कि पहाड़ की संस्कृति व सामाजिक परिवेश को सुरक्षित रखा जा सके।

मुख्यमंत्री ने सराहनीय सेवा के लिए पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ राजेंद्र सिंह रौतेला, 40वीं वाहिनी पीएसी के भगवती प्रसाद पंत, विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस उपाधीक्षक साइबर थाना देहरादून अंकुश मिश्रा और एसटीएफ के एसआई उमेश कुमार को पुरस्कृत किया। इसके अलावा खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया, अनिरुद्ध थापा, निवेदिता और खेल प्रशिक्षक के रूप में अनूप बिष्ट को पुरस्कृत किया। वंदना के कार्यक्रम स्थल पर मौजूद ना होने पर उनका पुरस्कार उनके भाई सौरभ कटारिया को दिया गया।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, टिहरी गढ़वाल सांसद रानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधू, डीजपी अशोक कुमार, जिलाधिकारी डॉ.आर राजेश समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री आवास में सबसे पहले ध्वजारोहण किया। इस दौरान अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्धन, अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने ध्वजारोहण कार्यक्रम में मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

‘एक दौड़ देश के नाम’ का किया फ्लैग ऑफ

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने पवेलियन ग्राउंड से भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित “एक दौड़ देश के नाम” का फ्लैग ऑफ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश करने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव भी मनाया जा रहा है।

इसके बाद मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शमिल हुए। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Tags: 75th Independence DayIndependence DayIndependence Day 2021National newsUttrakhand News
Previous Post

सीएम पुष्कर धामी ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में किया ध्वजारोहण

Next Post

इस जिले के DM ने उल्टे झंडे का ध्वजारोहण कर गाया राष्ट्रगान, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

छत्तीसगढ़

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना : मुख्यमंत्री साय

17/09/2026
OP Rajbhar-Akhilesh
Main Slider

सत्ता के लिए व्याकुल हैं अखिलेश, मोदी-योगी का विकास नहीं दिख रहा… राजभर का सपा पर तीखा हमला

17/09/2026
Main Slider

अयोध्या में दीपोत्सव से पहले नई सौगात, सरयू किनारे आकर ले रहा सांस्कृतिक केंद्र

17/09/2026
नई दिल्ली

मुस्लिम समाज मनाएगा PM मोदी का जन्मदिन, कुरान ख्वानी से दरगाहों पर चिरागान तक

17/09/2026
Main Slider

13 साल बाद साइकिल पर फिर सवार हुए राम आसरे कुशवाहा, BJP छोड़कर सपा में शामिल

17/09/2026
Next Post

इस जिले के DM ने उल्टे झंडे का ध्वजारोहण कर गाया राष्ट्रगान, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

piyush goyal

नवाचार और स्टार्टअप के प्रति युवाओं में उत्साह : पीयूष गोयल

06/10/2020
AK Sharma

एके शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुग्गीचौरा का किया आकस्मिक निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

27/01/2026
MP Gajendra Singh Shekhawat gave controversial statement, went viral

सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिया विवादित बयान, हुआ वायरल

28/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version