Main Sliderउत्तर प्रदेशशिक्षा

आज से गुलजार हुए स्कूल, 23 अगस्त से छठी से आठवीं तक के खुलेंगे स्कूल

सोमवार से स्कूलों के खुलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम 9 के साथ हुई बैठक में कहा कि रक्षाबंधन के बाद 23 अगस्त से छठी से आठवीं तक और एक सितंबर से कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूल भी शुरू किए जाएं। उन्होंने इस संबंध में अफसरों को दिशा-निर्देश जारी करने का आदेश दिया है।

बता दें कि सोमवार से माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक और व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में 50 फीसदी क्षमता के साथ भौतिक रूप से पठन-पाठन प्रारंभ हो गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने बैठक में कहा कि सतत प्रयासों से कोरोना की दूसरी लहर पर बने प्रभावी नियंत्रण के साथ-साथ जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है। आज प्रदेश के 17 जनपदों (अलीगढ़, अमेठी, बलिया, बांदा, बहराइच, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, हरदोई, हाथरस, कासगंज, कौशाम्बी, महोबा, संतकबीरनगर और शामली) में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है।

12 दिन बाद रणजीत सागर डैम में मिला लेफ्टिनेंट कर्नल का शव, को-पायलट की तलाश जारी

यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। औसतन हर दिन ढाई लाख से अधिक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 बनी हुई है और रिकवरी दर 98.6 फीसदी है।

Related Articles

Back to top button