Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमसंत कबीरनगर

नवविवाहिता को बचाने के लिए नदी में कूदा युवक, डूब कर मौत

उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के बखिरा क्षेत्र में आमी नदी डूब रही नवविवाहिता को बचाने के लिए उससे बचाने के लिए छलांग लगाने वाला युवक डूब गया जबकि युवती को आसपास के लोगों ने किसी तरह बचा लिया।

पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने यहां बताया कि बखिरा क्षेत्र के दुर्गजोत गांव निवासी 26 वर्षीय कय्यूम शुक्रवार की दोपहर किसी काम से पड़रिया पुल की तरफ जा रहा था।

उसी दौरान आमी नदी में एक युवती बहती जा रही थी,जिसे बचाने के लिए उनने अपनी जान की परवाह किए बगैर कय्यूम ने नदी में छलांग लगा दी और युवती को बचाते-बचाते वह खुद ही डूब गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह युवती को तो बाहर निकाल लिया लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चल सका।

उन्होंने बताया कि युवक की तलाश कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। परिजनों के अनुसार कय्यूम की शादी महज 15 दिन पहले ही हरदी गांव में हुई थी।

Related Articles

Back to top button