• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL 2020 : राजस्थान रॉयल्स पर दिल्ली की शाही जीत, 46 रनों से दी शिकस्त

Desk by Desk
09/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, खेल
0
IPL 2020

delhi capitals won the match

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शिमरॉन हेत्माएर (45 रन और तीन कैच) और मार्कस स्टॉयनिस की (39 रन और 17 रन पर दो विकेट) के बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को शुक्रवार को 46 रन से हराकर पांचवीं जीत दर्ज करते हुए आईपीएल की तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

दिल्ली ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 184 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने के बाद राजस्थान की चुनौती को 19.4 ओवर में 138 रन पर थाम लिया। दिल्ली की छह मैचों में यह पांचवीं जीत है और वह 10 अंकों साथ तालिका में मुंबई इंडियंस को पीछे छोड़कर पहले स्थान पर पहुंच गया। दूसरी तरफ राजस्थान को छह मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा।

हेत्माएर और स्टॉयनिस ने पहले शानदार बल्लेबाजी की और फिर क्षेत्ररक्षण और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। उनके बाद निचले क्रम में अक्षर पटेल और हर्षद पटेल ने अंतिम ओवरों में महत्वपूर्ण शॉट खेलते हुए दिल्ली को शारजाह के छोटे मैदान पर लड़ने लायक स्कोर पर पहुंचा दिया जो अंत में मैच विजयी साबित हुआ।

RBI से ग्राहकों को EMI या लोन की ब्याज दरों पर नहीं मिली राहत

हेत्माएर ने 24 गेंदों पर 45 रन में एक चौका और पांच छक्के लगाए। स्टॉयनिस ने 30 गेंदों पर 39 रन में चार छक्के उड़ाए। अक्षर ने आठ गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाये जबकि हर्षद ने 15 गेंदों में एक चौके के सहारे 16 रन बनाये। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 22 रन बनाये। ओपनर पृथ्वी शॉ ने 10 गेंदों पर 19 रन में दो चौके और एक छक्का लगाया।

शिखर धवन और ऋषभ पंत पांच-पांच रन बनाकर आउट हुए। अय्यर और पंत रन आउट हुए। दिल्ली ने अपने चार विकेट 79 रन पर गंवा दिए थे लेकिन पहले स्टॉयनिस और फिर हेत्माएर ने टीम को संभाल लिया। दिल्ली के स्कोर में 14 अतिरिक्त रनों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने 24 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि कार्तिक त्यागी, एंड्र्यू टाई और राहुल तेवतिया को एक-एक विकेट मिला।

Tags: cricket newsDisneyDream 11 IPL 2020HotstarHotstar DisneyIPLIPL 2020IPL 2020 Full ScheduleIPL 2020 live streamingIPL 2020 Scheduleipl 2020 teamsipl newsLive IPL NewsLive Match Livesports newsआईपीएलआईपीएल 2020 शेड्यूल
Previous Post

सरेशाम सीमेंट व्यापारी को बदमशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Next Post

इंडियन स्मार्ट सिटी अवार्ड कांटेस्ट में सहारनपुर समेत यूपी के चार शहर चयनित

Desk

Desk

Related Posts

ISRO
Main Slider

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

02/07/2026
Transfer
Main Slider

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 DSP के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

02/07/2026
CM Yogi will inaugurate the Mango Festival
Main Slider

सीएम योगी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

02/07/2026
Champat Rai
Main Slider

भरोसेमंद लोगों ने दिया धोखा… चंपत राय ने सेवा समाप्ति की घोषणा की

02/07/2026
Sunscreen
Main Slider

सनस्क्रीन लगाते वक्त न करें ये गलतियां, स्किन हो जाएगी डैमेज

02/07/2026
Next Post
smart city

इंडियन स्मार्ट सिटी अवार्ड कांटेस्ट में सहारनपुर समेत यूपी के चार शहर चयनित

यह भी पढ़ें

UP Board

ऑनलाइन मॉनिटरिंग के साथ हो रही है यूपी बोर्ड कॉपियों की चेकिंग

27/04/2022

विश्व में दूसरे स्थान पर पहुंचा भारत, कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 41 लाख के पार

06/09/2020
National Herald

नेशनल हेराल्ड केस में राहुल- सोनिया पर नई FIR, इनको भी बनाया आरोपी

30/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version