Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमदेवरिया
अपहरण व दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, किशोरी बरामद
उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को अपहरण एवं दुष्कर्मी के आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर श्रेयस त्रिपाठी के निर्देशन में पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के वांछित आरोपी शारुख अली को आज पटनवा पुल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके कब्जे से किशोरी को बरामद कर लिया।
उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया ।




