• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिक्षा के क्षेत्र में योगी सरकार के उठाए गए कदम सराहनीय : कोविंद

Writer D by Writer D
26/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि सामाजिक न्याय और व्यक्तिगत उन्नति के लिए शिक्षा ही सबसे प्रभावी माध्‍यम है।
श्री कोविंद ने गुरूवार को यहां डॉ भीमराव आम्‍बेडकर केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह को सम्‍बोधित करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय और व्यक्तिगत उन्नति के लिए शिक्षा ही सबसे प्रभावी माध्‍यम है।

सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों से प्रेरणा प्राप्त करते हुए आधुनिक विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने का हमारा लक्ष्य तभी सिद्ध होगा जब सभी छात्र और शिक्षक पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों की तारीफ करते हुये कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिये जो कदम उठाये जा रहे है, वह सराहनीय हैं।

उन्होने कहा “ अपनी यात्रा के दौरान मुझे यूपी में शिक्षा के क्षेत्र में उठाए जा रहे प्रयासों को करीब से जानने का मौका मिला। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप यहां बेहतर काम किया जा रहा है।शिक्षा के क्षेत्र में योगी सरकार ने अलख जगाई है। उसकी जितनी भी सराहाना की जाए वह कम है। ”

सहकारिता क्षेत्र की सभी संस्थाएं निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं : मुकुट बिहारी

राष्‍ट्रपति ने कहा “ सावित्रीबाई फुले महिला छात्रावास का शिलान्यास करके मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। उन्‍होंने कहा सावित्रीबाई फुले ने 175 वर्ष पहले बेटियों की शिक्षा के लिए जो क्रांतिकारी कदम उठाए। वह आज भी प्रासांगिक है। खासकर तत्कालीन समाज में महिलाओं की स्थिति के विषय में अध्ययन करने पर पता चलता है कि आज हमारी बेटियां समाज और देश का गौरव पूरे विश्व में बढ़ा रही हैं।”

उन्होने कहा कि टोक्‍यो ओलंपिक में देश की बेटियों के प्रदर्शन से संपूर्ण देश में गर्व की भावना का संचार हुआ है। प्रत्येक क्षेत्र में हमारी बेटियों ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करा रही है। समान अवसर मिलने पर हमारी बेटियां बेटों से भी आगे निकल जाती हैं। दीक्षांत समारोह में पदक पाने वाले होनहारों में बेटियों की संख्‍या बेटो से अधिक है।

बृजेश पाठक ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराए जा रहे 274 कार्यों का किया शिलान्यास

विजेताओं में भी बेटियों की संख्या अधिक है इस परिवर्तन को एक स्वस्थ समाज और उन्नत राज्य राष्ट्र की दिशा में बढ़ते कदम के रूप में देखा जाना चाहिए। यही बाबा साहब का मूल सपना था जो सच होता दिखाई दे रहा है।

श्री कोविंद ने कहा कि यह पहला विवि है जहां वह दूसरी बार वह दीक्षांत समारोह में शामिल हुये हैं। इससे पहले वह दिसम्बर 2017 में दीक्षांत समारोह में शामिल होने यहां आये थे। यह विवि बाबा साहब के विचारों के अनुरूप समावेशी समाज की परिकल्पना को साकार कर रहा है। विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अलग से पदक प्रदान करना सराहनीय समावेशी संस्कृति को मजबूत बनायेगी।
उन्होने कहा कि विश्वविद्यालय ने समतामूलक समाज के विचारों को सार्थक बनाने में अहम योगदान दिया है। विवि का प्रयास है कि शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान किये जा रहे है। यूपी की पिछली यात्रा में उन्हे भीमराव अंबेडकर स्मारक के शिलान्यास करने का अवसर मिला था।

Tags: Lucknow Newspresident in lucknow
Previous Post

सहकारिता क्षेत्र की सभी संस्थाएं निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं : मुकुट बिहारी

Next Post

तबरेज राणा को मिली सीजेएम कोर्ट से जमानत, खुद पर फायरिंग करवाने का है आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Dream
Main Slider

सपने में फलों को दिखना होता है शुभ

18/07/2026
Gram Pulse
Main Slider

किचन में रखी ये चीज दूर करेगी आर्थिक तंगी, जानें उपाय

18/07/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

मीठे के लिए है पर फेक्ट चोइस, स्वाद में भी लाजवाब

18/07/2026
Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
PM Surya Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

17/07/2026
Next Post
tabrez rana

तबरेज राणा को मिली सीजेएम कोर्ट से जमानत, खुद पर फायरिंग करवाने का है आरोप

यह भी पढ़ें

Ajay Jain

VC विनय पाठक के लिए कमीशन मैनेज करने वाले को STF ने किया गिरफ्तार 

07/11/2022
Poisonous Liquor

जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत की अफवाह, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

20/11/2020
High court

यूपी सरकार को हाईकोर्ट से मिला बड़ा झटका, 69 समाजवादियों को रिहा का दिया आदेश

19/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version